Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Accident: तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 05:09 PM (IST)

    देवरिया में महदहा चौराहे पर एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में मंतोष गोंड और अनिल प्रसाद शामिल हैं। यह दुर्घटना तब हुई जब ई-रिक्शा चालक डुमलविया गांव जाने के लिए मोड़ रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    अनुबंधित बस की ठोकर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मृत्यु, एक गंभीर। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, देवरिया। फोरलेन पर स्थित महदहा चौराहे पर तेज रफ्तार अनुबंधित ने ई-रिक्शा में जोरदार ठोकर मार दी। ई-रिक्शा सवार तीन लोगों में से दो की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह हादसा शनिवार की सुबह करीब नौ बजे उस समय हुई, जब चौराहे पर डुमलविया गांव जाने के लिए चालक ई-रिक्शा को मोड़ रहा था। दोनों मृतक मंतोष गोंड व अनिल प्रसाद एक ही गांव के रहने वाले थे।

    एक की हालत गंभीर बताई जा रही

    सलेमपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम डुमवलिया के रहने वाले 35 वर्षीय मंतोष गोंड पुत्र नेउर की पत्नी प्रमिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में भर्ती हैं। आपरेशन के जरिये उन्होंने बच्ची को जन्म दिया है। परिवार के कई सदस्य सीएचसी में देखभाल के लिए रुके थे। मंतोष ई-रिक्शा से उनके लिए घर से खाना लेकर सीएचसी में गए थे।

    वहां खाना देने के बाद वह अपने 28 वर्षीय छोटे भाई दीपू व गांव के रहने वाले 30 वर्षीय अनिल प्रसाद पुत्र रामदुलारे के साथ ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। ई-रिक्शा दीपू चला रहे थे। अभी वे महदहां चौराहे के समीप पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने ठोकर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग गंभीर रूप घायल हो गए।

    घायल महिला अस्पताल में भर्ती

    घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंतोष व अनिल की मृत्यु हो गई। घायल दीपू का इलाज चल रहा है। मृत्यु की खबर पाते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। अस्पताल में भर्ती मंतोष की पत्नी तीन दिन की बच्ची को गोद में लेकर बेहोश हो जा रही थी। अन्य महिलाएं संभालने में लगी थी।

    इसे भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़े, एक महिला की मौत और 14 घायल; शादी से लौट रहे थे सभी