Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Deoria News: छह दिन से घर में पड़ी थी लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 01:31 PM (IST)

    देवरिया के पिड़रा वार्ड में पुलिस ने 32 वर्षीय दीपक वर्मा का शव बरामद किया। वह घर में छह दिनों से मृत पड़ा था और उसके शरीर में कीड़े लग गए थे। शराब की ...और पढ़ें

    पिड़रा गांव में घर में अकेले रहता था मृतक दीपक वर्मा

    जागरण संवाददाता, देवरिया। नगर के पिड़रा वार्ड में एक घर से पुलिस ने एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। मृतक के शव में कीड़े लग गए थे, उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिससे घटना के कारण के बारे में पता चल सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपक वर्मा पुत्र मोहन जी वर्मा पिड़रा वार्ड में अकेले रहता था। पुलिस के मुताबिक वह युवावस्था से ही शराब का आदी था। शराब पीने के चलते ही पहली शादी के पांच दिन बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसके बाद कुछ वर्षों बाद अपने मन से उसने दूसरी शादी की।

    दूसरी पत्नी भी उसकी शराब की लत से परेशान होकर साथ छोड़ चली गई। उसके बाद वह अकेले घर में रहता था। शराब का आदी था। घर के बाहर वह पांच छह दिन से नहीं दिख रहा था। बगल में रहने वाली हुस्नतारा नाम की महिला उसके दरवाजे पर पहुंची तो दरवाजा खुला था।

    अंदर से बदबू आ रही थी। उन्होंने दीपक के भाई कृष्णा को सिंधी मिल कालोनी में फोन कर सूचना दी। कृष्णा घर के अंदर कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसका भाई मृत पड़ा है और उसके शव में कीड़े पड़ गए हैं। उसके शरीर को खा रहे हैं, चेहरा भी ठीक से पहचान में नहीं आ रहा था।

    यह भी पढ़ें- Deoria News: बसपा नेता का परिवार नीचे एक साथ कर रहा था भोजन, ऊपर चोरों ने कर दिया घर खाली

    उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी और पुलिस शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। मृतक शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।