Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Krishna Janmabhoomi VS Shahi Idgah Case: मथुरा कृष्ण मंदिर के पक्ष में गवाही देंगे जगद्गुरु रामभद्राचार्य

    By hemraj kashyap Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Fri, 11 Jul 2025 08:55 PM (IST)

    श्रीकृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह केस को लेकर एक नया मोड़ आया है। अब कृष्ण जन्म भूमि मथुरा के पक्ष में जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी गवाही देंगे। जगद्गुरु से मिलने मथुरा कृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम पक्ष को चुनौती दी। कहा संपत्ति से संबंधित कोई दस्तावेज नक्शा या खतौनी प्रस्तुत कर दें तो वापस ले लेंगे मुकदमा।

    Hero Image
    जगद्गुरु रामभद्राचार्य मथुरा कृष्ण मंदिर के पक्ष में गवाही देंगे।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। श्रीकृष्ण जन्म भूमि को लेकर मथुरा कृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट और शाही ईदगाह मस्जिद का हाई कोर्ट इलाहाबाद में वाद चल रहा है। जिसकी अगली तारीख 18 जुलाई है जिसमें गवाही देने तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज जाएंगे। गुरुपूर्णिमा पर उनसे मिलने आए ट्रस्ट के अध्यक्ष व मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडेय को जगद्गुरु ने आश्वासन दिया है। उन्होंने राममंदिर अयोध्या के पक्ष में भी सुप्रीम कोर्ट में गवाही दी थी जो निर्णय में काफी अहम साबित हुई थी। उनकी ही गवाही पर फैसला हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Video Viral: प्रेम विवाह का दुखद अंत, पति ने छोड़ दी दुनिया तो पत्नी ने भी दे दी जान, बोली- मेरी बेटी का ख्याल रखना

    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के बीच चल रहे विवाद में 18 जुलाई को जगद्गुरु मुख्य गवाह के रूप में न्यायालय में उपस्थित होंगे। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के बीच 13.37 एकड़ जमीन को लेकर विवाद है। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह जमीन श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है और 17वीं शताब्दी में औरंगजेब ने मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनवाई थी। दोनों ही अपने-अपने दावे कर रहे हैं। गुरु पूर्णिमा पर चित्रकूट आए ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बताया कि जगद्गुरु से आशीर्वाद लिया है। 

    यह भी पढ़ें- Kannauj News: हास्टल में प्रशिक्षण ले रही महिला सिपाही ने दे दी जान, प्रेमी से वीडियो काल पर हुई आखिरी बार बात

    मुलाकात में कृष्ण जन्म भूमि पर चर्चा हुई है। जगद्गुरु से न्यायालय में गवाही देने का आग्रह किया है। इस मामले में वैज्ञानिक सर्वे कराकर भगवान कृष्ण का मंदिर बनाया जाना चाहिए। इस बार जगद्गुरु मुख्य गवाह के रूप में अपना पक्ष रखेंगे। पांडेय ने मुस्लिम पक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके पास भूमि के कोई अभिलेख, नक्शा या खतौनी हो तो दिखाएं वह मुकदमा वापस ले लेंगे। जगद्गुरु ने कहा कि अयोध्या के बाद मथुरा की बारी है। उनकी ही गवाही से राम मंदिर का फैसला हुआ था। कृष्ण जन्म भूमि का भी फैसला अपने पक्ष में होगा।