खौफनाक; आंखों का इलाज कराने आई थी महिला, चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
Chitrakoot News मध्य प्रदेश के सतना के जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय आंख का इलाज करवाने आई महिला की चोर समझ कर भभई गांव में पीट पीट कर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। चित्रकूट में खौफनाक वारदात सामने आई है। आंखों का इलाज कराने आई महिला को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पीट-पीटकर मार डाला।
छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश जिला सतना के जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय आंख का इलाज करवाने आई महिला की चोर समझ कर भभई गांव में पीट पीट कर हत्या कर दी। महिला जानकीकुंड अस्पताल से भभई गांव कैसे पहुंची, उसको लेकर कोई कुछ नहीं बता रहा है। जबकि महिला का अस्पताल के दस्तावेज में रविवार सुबह आठ बजे के करीब दाखिला हुआ था। जानकीकुंड से भंभई की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। पुलिस हत्या करने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर रही है।
पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ जिला राजनंदगांव थाना बसंतपुर के लोधी गांव निवासी 52 वर्षीय देवंती पत्नी लालजी के गांव में जानकीकुंड अस्पताल ने कैंप लगाया था। जिसमें उसको आपरेशन के लिए चिन्हित किया था। वहां से जानकीकुंड लाया गया था। महिला का जानकीकुंड अस्पताल में रविवार सुबह आठ बजकर 26 मिनट में रजिस्ट्रेशन भी हुआ है। उसके बाद वह अस्पताल से शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भभई गांव कैसे पहुंच गई।
ग्रामीणों ने चोर समझ कर दोपहर करीब 12 बजे पीट पीट कर उसको बदहवास कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी ने महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- Online Gaming App के नाम पर फर्जीवाड़ा, हर खेलने वाला हारता, गिरफ्तार 10 साइबर ठग ने खोले राज
सीओ सदर अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि भभई गांव का एक परिवार है जो खेत में घर बना कर रहता है। उसके द्वारा ही महिला के साथ मारपीट करने की घटना प्रकाश में आ रही है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। तह तक जाकर घटना का राजफाश किया जाएगा। किसी भी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा। साथ ही किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।