Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Vande Bharat Train: यूपी में तीन स्टेशनों पर रुकेगी दिल्ली से पटना चलने वाली वंदे भारत, रेलवे ने लिया निर्णय

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 06:38 PM (IST)

    ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी पर्व पर रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-पटना जंक्शन वंदे भारत दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा बांद्रा-टर्मिनस-जम्मू तवी और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के बीच चलेगी।

    Hero Image
    Vande Bharat Train: यूपी में तीन स्टेशनों पर रुकेगी दिल्ली से पटना चलने वाली वंदे भारत

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी पर्व पर रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-पटना जंक्शन वंदे भारत, दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा, बांद्रा-टर्मिनस-जम्मू तवी और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के बीच चलेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि नई दिल्ली-पटना जंक्शन-नई दिल्ली वंदे भारत आरक्षित स्पेशल छह फेरे चलेगी। 02252 नई दिल्ली-पटना जंक्शन वंदे भारत आरक्षित स्पेशल 11, 14 व 16 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 7.25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सायं सात बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। 

    वापसी दिशा में 02251 पटना जंक्शन-नई दिल्ली वंदे भारत आरक्षित स्पेशल 12, 15 व 17 नवंबर को पटना जंक्शन से सुबह सात बजे प्रस्थान कर उसी दिन सायं सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

    यह भी पढ़ें: Meerut News : वंदे भारत ट्रेन से टकराया रेहड़ा, मां और दो बेटियों की हो गई दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: ट्रायल के लिए मुंबई पहुंची Vande Bharat Sadharan Express, सभी कोच नॉन एसी; कम किराए में मिलेगा आरामदायक सफर