Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News : वंदे भारत ट्रेन से टकराया रेहड़ा, मां और दो बेटियों की हो गई दर्दनाक मौत

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 09:00 PM (IST)

    छावनी के रजबन निवासी नरेश अपनी पत्नी 40 वर्षीय मोना और दो बेटियों 14 वर्षीय मनीषा और सात वर्षीय चारू के साथ रेहड़े से अपनी बहन लक्ष्मी से मिलने कंकरखे ...और पढ़ें

    Hero Image
    Meerut News : वंदे भारत ट्रेन से टकराया रेहड़ा, मां और दो बेटियों की मौत

    जागरण संवाददाता, मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र में कासमपुर फाटक पर रविवार शाम आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन से रेहड़ा टकरा गया। रेहड़े में सवार महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। पति बाल-बाल बचा।

    छावनी के रजबन निवासी नरेश अपनी पत्नी 40 वर्षीय मोना और दो बेटियों 14 वर्षीय मनीषा और सात वर्षीय चारू के साथ रेहड़े से अपनी बहन लक्ष्मी से मिलने कंकरखेड़ा के अशोकपुरी जा रहा था। नरेश रेहड़ा चला रहा था और पत्नी व दोनों बेटियां पीछे बैठी थीं। कासमपुर रेवले फाटक बंद होने पर वह नीचे से रेहड़ा निकालने लगा। तभी वंदेभारत ट्रेन आ गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेहड़े का पिछला हिस्सा ट्रेन से टकरा गया। जिससे रेहड़े के साथ चल रही लक्ष्मी और दोनों बेटियों की मौत हो गई। लोको पायलट ने ट्रेन एक किमी दूर कैंट स्टेशन पर रोकी। यहां पर इस ट्रेन का स्टापेज नहीं है। दो मिनट बाद उसे देहरादून के लिए रवाना किया गया। डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे।