Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ट्रायल के लिए मुंबई पहुंची Vande Bharat Sadharan Express, सभी कोच नॉन एसी; कम किराए में मिलेगा आरामदायक सफर

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 01:55 AM (IST)

    आम लोग भी कम किराये में वंदे भारत की तरह आरामदायक यात्रा कर सकें इसलिए रेलवे अब वंदे भारत साधारण एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने वाला है। पहली वंदे भारत साधारण एक्सप्रेस ट्रायल के लिए मुंबई पहुंच गई। इसे परीक्षण के लिए वाडीबंदर रेलवे यार्ड में खड़ा किया गया है।

    Hero Image
    ट्रायल के लिए रविवार सुबह मुंबई पहुंची पहली वंदे भारत साधारण एक्सप्रेस

    मिडडे, मुंबई। देशभर में वंदे भारत ट्रेनों से लोग आरामदायक यात्रा का आनंद ले रहे हैं, लेकिन इसका किराया अधिक है। इस कारण गरीबों के लिए इन ट्रेनों में सफर करना कठिन है। सामान्य व निम्न आयवर्ग के आम लोग भी कम किराये में वंदे भारत की तरह ही आरामदायक यात्रा कर सकें, इसके लिए रेलवे अब वंदे भारत साधारण एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने वाला है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार सुबह मुंबई पहुंची वंदे भारत साधारण एक्सप्रेस

    पहली वंदे भारत साधारण एक्सप्रेस ट्रायल के लिए रविवार सुबह मुंबई पहुंच गई। इसे परीक्षण के लिए मझगांव के वाडीबंदर रेलवे यार्ड में खड़ा किया गया है।

    अधिकारियों ने किया ट्रेन का निरीक्षण

    अधिकारी ने कहा, वाडीबंदर रेलवे यार्ड में अधिकारियों ने ट्रेन का निरीक्षण किया। इस ट्रेन के लिए पांच रूटों - पटना-नई दिल्ली, हावड़ा-नई दिल्ली, हैदराबाद-नई दिल्ली, मुंबई-नई दिल्ली, एर्नाकुलम-गुवाहाटी को शार्टलिस्ट किया गया है।

    यह भी पढ़ें: मैं वापस आऊंगा...देवेंद्र फडणवीस के बयान पर BJP ने दी सफाई, चन्द्रशेखर बावनकुले बोले- उत्साही कार्यकर्ताओं ने पोस्ट किया था वीडियो

    ट्रेन के नाम का नहीं हुआ एलान

    हालांकि, अभी तक इस ट्रेन का नाम औपचारिक तौर पर नहीं रखा गया है। यह ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही है, लेकिन इसमें गैर वातानूकुलित (नान एसी) कोच होंगे। इस कारण वंदे साधारण एक्सप्रेस का किराया भी कम होगा। वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिलहाल सिर्फ एसी चेयरकार मौजूद है। इसलिए किराया ज्यादा है।

    आइसीएफ में किया गया ट्रेन का निर्माण

    एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) में किया गया है। इसकी लागत 65 करोड़ रुपये आई है। उन्होंने बताया कि इसमें 22 कोच हैं, जिसमें 12 स्लीपर क्लास कोच, आठ जनरल कोच और दो गार्ड कोच शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Devendra Fadnavis: अयोग्य ठहराए गए तब भी शिंदे बने रहेंगे मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

    130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

    अधिकारी ने कहा कि दोनों सिरों पर इलेक्ट्रिक इंजन हैं। दोनों ओर इंजन के साथ पुश-पुल तकनीक से आरामदायक यात्रा सुनिश्चित होगी। ट्रेन में लगभग 1,800 यात्री सफर कर सकेंगे। इसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा है।