Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर किया गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर

    By Amal ChowdhuryEdited By:
    Updated: Sun, 15 Oct 2017 11:39 AM (IST)

    प्रदेश सरकार की संस्तुति पर केंद्र सरकार ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रख दिया गया है।

    मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर किया गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर

    चंदौली (जेएनएन)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार की शाम ट्वीट कर जानकारी दी कि मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कर दिया गया है। दीनदयाल जी का जहां पार्थिव शरीर मिला था, उस स्थल पर उनकी स्मृति में प्रतीय चिह्न भी लगा दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्ववीट में प्रतीक का मतलब पं. दीनदयाल उपाध्याय के पार्थिव शरीर पर मिलने वाले 1276 खंबे से था, जहां रेलवे ने 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती से एक दिन पहले आनन फानन में खंभा लगाकर 1276 संख्या अंकित की थी।

    प्रदेश सरकार की संस्तुति पर केंद्र सरकार ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रख दिया गया है। अब लोगों को इंतजार है कि रेलवे स्टेशन का नाम भी जल्द ही बदला जाएगा। रेलवे ने पहले से ही अपनी आंतरिक तैयारी पूरी कर रखी है।

    यह भी पढ़ें: रामपुर में तीसरे चरण में 15 हजार किसानों का कर्ज माफ होगा

    रेलवे कोड व टिकट पर अंकित करने के लिए शॉर्ट फॉर्म तय कर लिए गए हैं। अधिकारियों की मानें तो वो रेलवे मुख्यालय हाजीपुर के आदेश के इंतजार में हैं। जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बोर्ड पर लिख दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: रेल मंत्री के आदेश के बावजूद प्रियंका गांधी को नहीं मिला एसी फर्स्ट का टिकट

    comedy show banner
    comedy show banner