विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्राहक बनकर आए और सोने की 21 अंगूठी ले भागे, दुकान की सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने खंगाली

Published: Mon, 07 Apr 2025 01:01 PM (IST)

व्यापारी की नजर बचते ही अंगूठियों से भरा बाक्स चुराकर बदमाश भाग गए। दुकान पर ग्राहक बनकर दो शातिर बदमाश ...और पढ़ें

दुकानदार से अंगूठी लेकर भाग गए बदमाश, मौके पर जुटी भीड़।
दुकानदार से अंगूठी लेकर भाग गए बदमाश, मौके पर जुटी भीड़।

HighLights

  1. पिता अशोक दुकान पर बैठे हुए थे
  2. दुकानदार को पांच सौ रुपये दिए थे
  3. पत्नी को साथ में लेकर आने की कही थी बात

संवाद सूत्र, जागरण l पहासू ग्राहक बनकर ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचे बाइक सवार दो शातिर 21 सोने की अंगूठी रखे बाक्स को लेकर फरार हो गए। दुकानदार को उनके जाने के बाद जानकारी हुई, तो उसने पुलिस को सूचित किया और बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। उधर पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल जांच में जुटी है।

थाना क्षेत्र मोहल्ला बौहरान निवासी अमित ने बताया कि उनकी कानून गोयान में भाग्य श्री ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह दुकान से अपने घर किसी कार्य से गया था। उनके पिता अशोक दुकान पर बैठे हुए थे।

इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति आए और ग्राहक बनकर उनकी दुकान में पहुंच गए। वह व्यक्ति अंगूठी की मांग करने लगे और देखते हुए एक अंगूठी को पसंद कर लिया। जिसकी कीमत उनके पिता ने 23 हजार रुपये बताई। जिस पर उन्होंने पांच सौ रुपये दिए और अपनी पत्नी को बाद में लाकर शेष राशि देकर अंगूठी ले जाने की बात कही। साथ ही जल्दबाजी में दोनों दुकान से बाहर निकलते हुए फरार हो गए।

दुकानदार को हुआ संदेह

दोनों के दुकान से जल्दबाजी में निकलने पर अशोक कुमार को संदेह हुआ। जिस पर उन्होंने दुकान में अंगूठी का बाक्स देखा, तो वह गायब था। जिसमें सोने की 21 अंगूठी थीं और उनकी कीमत चार लाख से अधिक है। जिस पर उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस ने दुकानदार से वार्ता की और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Agra Weather: तेज धूप के साथ तीन दिन लू चलने का अलर्ट जारी, ताजमहल देखने आए चार पर्यटक गर्मी से बेहोश

ये भी पढ़ेंः AMU पर सिटी स्कूल की जमीन के बैनामे में 1.28 करोड़ की स्टांप चोरी का आरोप, मौका मुआयना करने पहुंचे अधिकारी

बंद मकान से नकदी जेवर चोरी ऊंचागांव

थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी शकील अहमद पु़त्र अब्दुल सत्तार अपने स्वजन के साथ कस्बा खानपुर गया हुआ था। वहां से जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। जिसको देखकर घर अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था।

जिसके बाद कमरे में रखे 55 सौ रूपये की नगदी, एक जोड़ी सेंपल, एक सोने चेन, को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि हां दौलतपुर कल हमें पांच हजार रुपये चोरी होने की सूचना मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।