Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: शादी के सात फेरों की चल रही थीं रस्में; तभी पहुंचे कुछ लोग और बिना दुल्हन लौटा दूल्हा

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 10:40 AM (IST)

    नाबालिग दुल्हन की बात सामने आने पर विवाह रोक दिया। बुलंदशहर में अहार क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के नाबालिग होने कारण दूल्हे को बारात सहित बैरंग लौटना पड़ा। मौके पर पहुंची महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने विवाह को रोक दिया। साथ ही स्वजन से दुल्हन के बालिग होने पर विवाह करने का आश्वासन लिया।

    Hero Image
    खबर में प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    संवाद सूत्र, जागरण अहार बुलंदशहर। बुलंदशहर के गांव में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के नाबालिग होने कारण दूल्हे को बारात सहित बैरंग लौटना पड़ा। मौके पर पहुंची महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने विवाह को रोक दिया। साथ ही स्वजन से दुल्हन के बालिग होने पर विवाह करने का आश्वासन लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को क्षेत्र में एक गांव निवासी बेटी की शादी का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुर्जा देहात के एक गांव से बरात आई थी। विवाह की रस्मों की तैयारियां होने लगी। इसी बीच किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही अहार पुलिस, एएचटीयू एवं महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुल्हन के स्वजन से बालिग होने का प्रमाण मांगा।

    आधार कार्ड में 17 वर्ष थी आयु

    बताया जाता है कि स्वजन द्वारा दिखाए गए स्कूली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में दुल्हन की आयु 17 वर्ष के आसपास थी। जिससे वह नाबालिग निकली। इसी के चलते संरक्षण अधिकारी ने उसकी शादी रुकवा दी और स्वजन को यह हिदायत भी दी कि वे शादी उसके बालिग होने के बाद ही करेंगे। वहीं बरात लेकर आया दूल्हा यहां से बिना दुल्हन के बारात सहित बैरंग ही लौटना पड़ा।

    बाल संरक्षण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नाबालिग की शादी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम से पहले ही वहां थाना पुलिस द्वारा शादी को रुकवा दिया गया था। कागजातों से संबंधित जांच की तो दुल्हन नाबालिग पाई गई।

    समाजसेवियों ने भ्रष्टाचार जैसी घातक कुरीति से दूर रहने का लिया संकल्प

    समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर भ्रष्टाचार जैसी घातक कुरीति से दूर रहने का संकल्प लिया। सोमवार को हिंद जन सेवा समिति के बैनर तले नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित शहीद स्तंभ पार्क पर अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार हर सूरत में एक घिनौना अपराध है।

    ये भी पढ़ेंः Saharanpur News: ऑडी की टक्कर से पलटी ट्रॉली, चपेट में आने से दो किशोरों की मौत; पढ़ाई के लिए मजदूरी करते थे दोनों

    ये भी पढ़ेंः Bulldozer Action: आगरा में गरजा बुलडोजर, करोड़ों की जमीन को कब्जा मुक्त कराया; कमरे भी तोड़े गए

    वहीं समाज के लिए भी कलंक है। कहा कि भ्रष्टाचार की मार निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों पर पढ़ती है। जिसके बाद मौजूद समाजसेवियों ने भ्रष्टाचार जैसी घातक कुरीति से दूर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान राजेश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रोजी, पायल, पिंकी, सुनीता, विपिन, मुकेश कुमार, सतवीर सिंह व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।