HIV Positive पति, पत्नी ने फिजिकल होने से किया इनकार तो बना दरिंदा; सास-ससुर ने भी की शर्मनाक हरकत
UP Crime बुलंदशहर में एक एचआईवी संक्रमित पति द्वारा अपनी पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर सास-ससुर ने भी मारपीट की। पीड़ित महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसका पति आए दिन शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता रहता है। पीड़िता शोर मचाकर अपने को बचाती रही। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र, जागरण बुलंदशहर। UP Crime: एचआईवी संक्रमित पति द्वारा पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर सास-ससुर ने मारपीट की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी शादी 20 मई 2022 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हिंदू-रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी में उसके पिता ने 14 लाख रुपए का दान-दहेज दिया था। कुछ समय पूर्व पति ने अपना रक्तदान किया था।
यह भी पढ़ें- Chardham Yatra पर आने वाले पर्यटक वाहनों के लिए ये कार्ड जरूरी, वरना नहीं मिलेगी एंट्री
ब्लड टेस्ट में निकला एचआईवी पॉजिटिव
रक्त परीक्षण के दौरान उसका पति एचआईवी पाजिटिव पाया गया। चिकित्सकों ने पीड़िता पत्नी से एचआईडी टेस्ट कराने क़ो कहा। जांच में पत्नी की रिपोर्ट एचआईवी निगेटिव आई। चिकित्सकों ने पीड़िता को हिदायत देते हुए कहा कि पति से शारीरिक संबंध बनाए, तो एचआईवी संक्रमित हो जाओगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
इसके बाद उसका पति आए दिन शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता रहता है। पीड़िता शोर गुल मचाकर अपने को बचाती रही।
सास-ससुर ने उसे बुरी तरह पीटा
11 जनवरी 2025 की सुबह उसका पति जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। मना करने पर पीड़िता के सास-ससुर ने उसे बुरी तरह पीटा। घटना के बाद पीड़िता के पिता व उसकी बहन उसे अपने साथ ले गए। तभी से वह मायके में रह रही है।
सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज
स्याना : कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार गुरुवार की रात्रि गांव के ही दो लोग पीड़िता के साथ रास्ते में रोक कर छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी हरवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।