Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले गोरे अंग्रेजों से परेशान थे, अब काले कर रहे किसानों को बेहाल'; भाजपा विधायक ने ऊर्जा निगम के खिलाफ दिया धरना

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 03:01 PM (IST)

    बुलंदशहर में भाजपा विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में किसान ऊर्जा निगम के खिलाफ धरने पर बैठे। किसानों ने जेई और कर्मचारियों पर अवैध उगाही का आरोप लगाया। विधायक ने अवैध वसूली करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने और ग्राउंड पर जीरो टॉलरेंस लागू करने की मांग की। किसानों ने फर्जी बिल और कनेक्शन के नाम पर अवैध शुल्क लेने का भी आरोप लगाया।

    Hero Image
    हाइडिल कॉलोनी में धरने को संबोधित करते हुए विधायक अनिल शर्मा

    जागरण संवाददाता बुलंदशहर। हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ऊर्जा निगम द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करने और किसानों से अवैध वसूली करने से नाराज होकर शिकारपुर विधायक को धरने पर बैठना पड़ा। अवैध वसूली करने वाले जेई और कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर कराने और ग्राउंड पर जीरो टालरेंस को उतारने का मुद्दा उठाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रवादी किसान कामगार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री तथा शिकारपुर से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान-मजदूर ऊर्जा निगम के जेई और कर्मचारियों द्वारा अवैध उगाही से परेशान होकर हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना पर बैठ गए।

    पहले लोग गोरे अंग्रेजों से परेशान रहते थे

    पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि पहले लोग गोरे अंग्रेजों से परेशान रहते थे। आज किसान-मजदूर इन काले अंग्रेजों से परेशान है। आज ऊर्जा निगम तहसील की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां किसान और मजदूरों का कोई काम नहीं हो रहा है। ऊर्जा निगम के जेई से लेकर अधिकारियों तक के मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं होती है। कोई भी अधिकारी कर्मचारी काम करने के लिए तैयार नहीं है। तहसीलों में भी किसानों का काम नहीं हो पा रहा है।

    किसानों से की जा रही है अवैध वसूली

    विधायक ने कहा, कि आज ऊर्जा निगम और तहसीलों की सबसे ज्यादा हालत खराब है। किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा फर्जी बिल बनवाकर किसानों को भेजे जा रहे हैं। कनेक्शन देने के नाम पर भी किसानों से अवैध सुविधा शुल्क की लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मंच के माध्यम से जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं लेकिन ग्राउंड पर जीरो टॉलरेंस विशेष कर इस विभाग में नजर नहीं आता है। इसलिए हम आज मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की नीतियों को ग्राउंड पर जीरो टॉलरेंस को उतारने के लिए एकत्र हुए हैं।

    ये रखीं मांगें

    अवर अभियंताओं की ऑनलाइन हाजिरी, रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाए। किसानों से अवैध वसूली करने वाले कर्मचारी और अवर अभियंताओं के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। हम तबादला नहीं करेंगे व्यवस्था में सुधार लाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। व्यवस्था नहीं बदली तो गांव में जाने वाली ऊर्जा निगम की टीम का इलाज भी किया जाएगा।

    बड़ी संख्या में मौजूद रहे प्रमुख और प्रधान

    धरने में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों समेत कई किसान संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

    ये भी पढ़ेंः दीवारें और छत चटक गईं, ग्राउटिंग करने से फर्श ऊपर उठ गई... आगरा मेट्रो की टनल खोदाई से कई घरों को नुकसान

    ये भी पढ़ेंः Chambal Water Lavel: तीन दिन से बिजली नहीं, मोबाइल डिस्चार्ज... उतरने लगा चंबल नदी का पानी, आफत अभी बरकरार