UP News: जिस अपहृत विवाहिता को तलाश रही थी पुलिस, वो दिल्ली से एक स्पा सेंटर से हुई बरामद, भाई के पास आई थी अश्लील वीडियो
फिरौती के लिए अपहृत विवाहिता दिल्ली के स्पा सेंटर से बरामद हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एक बार लोकेशन पता लगने पर विवाहिता नहीं मिली थी। फिरौती के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई थी। जिसके बाद पुलिस बराबर लोकेशन ट्रेस कर रही थी। विवाहिता ने बताया कि स्पा सेंटर के कमरे में उसने अश्लील वीडियो बनाई थी।

संवाद सूत्र कोतवाली देहात। पुलिस ने देहरादून से 15 दिन पूर्व अपहरण हुई विवाहिता को दिल्ली से एक स्पा सेंटर से बरामद कर लिया हैं। विवाहिता ने पति से नाराज होकर दिल्ली जाने के बाद अपहरण का नाटक रचा था।
गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद निवासी कफिल की पुत्री का निकाह थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सबलपुर रेहरा निवासी शाहनेआलम के हुआ था। दंपत्ति देहरादून में रहते हैं। विवाहिता 17 दिसंबर को संग्दिध परिस्थित में गायब हो गई थी। विवाहिता की अश्लील वीडियो विवाहिता के पति, विवाहिता के भाई और भाई की पत्नी पर आई थी। उक्त नंबर पर ही फिरौती के रूप में एक लाख रुपए मांग की।
विवाहिता की वीडियाे भेजी थी
अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम न देने पर विवाहित की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिरौती की रकम न देने पर विवाहिता को बेचने की भी धमकी दी थी। जिसकी गुमशुदगी देहरादून में उसके पति ने 18 दिसंबर को दर्ज करा दी थी।
विवाहिता के पिता ने भी थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री को बरामद करने की मांग की हैं। पुलिस ने तहरीर के बाद विवाहिता की बरामदगी के लिए दिल्ली में दबिश दी थी। लेकिन स्थान बदल देने की वजह से पुलिस तब तो बैरंग लौटी थी। पुलिस ने पुन: विवाहिता की लोकेशन ट्रेस की।
स्पा सेंटर के कमरे में बनी थी वीडियो
लोकेशन के बाद चंडी देवी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पांडे ने टीम के साथ दिल्ली में दबिश दी। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर विवाहिता को एक स्पा सेंटर बरामद कर लिया। पुलिस को विवाहिता ने बताया कि उसका पति से विवाद चल हो गया था। जिसके चलते वह दिल्ली में स्पा सेंटर पर चली गई थी। स्पा सेंटर के ऊपर बने कमरे से उसने वीडियो बनाई थी। विवाहिता इंस्टाग्राम पर मिले दोस्त के साथ थी और फिरौती की मांग की गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।