पत्नी ने ब्लेड से काट दिया पति के शरीर का ये अंग, आधी रात को मच गई चीख-पुकार; क्या हुआ फिर...
Bijnor News बिजनौर में पति-पत्नी के बीच शक के कारण विवाद बढ़ने पर पत्नी ने सोते समय पति के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। दंपती के बीच बुधवार रात शक के चलते विवाद हो गया था। इसमें पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने रात में सो रहे पति के गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को उसकी तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
यह है मामला
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की शादी अप्रैल में हुई थी। बुधवार को दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात पति ने पत्नी पर युवक ने किसी व्यक्ति से बात करने को लेकर शक जताया। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। हालांकि इसके बाद पति सो गया। इसके बाद पत्नी ने ब्लेड से सोते पति का गुप्तांग काट दिया। युवक को लहूलुहान हालत में स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था।
गुरुवार को पति की तहरीर पर आरोपित पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर कर लिया। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि आरोपित महिला को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विवाहिता ने बैराज पुल से गंगा में लगाई छलांग
जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव दारानगर गंज निवासी मनीषा रानी की शादी पांच साल पहले नजीबाबाद के मुहल्ला वेद विहार के रहने वाले राहुल से हुई थी। राहुल सेना में जवान था, लेकिन कुछ समय पहले किसी कारण आर्मी से रिटायर्ड होकर घर आ गया था।
बताया गया कि मंगलवार को मनीषा का ससुरालियों से विवाद हो गया। वह दोपहर के समय घर से निकल गई। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बैराज पुल के गेट नंबर 17 पर खड़े होकर गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने गंगा में कूदते हुए देखकर कर शोर मचा दिया।
यह भी पढ़ें- UP News: रसोई में बर्तन साफ कर छिड़क देती थी पेशाब, बिजनौर के एक परिवार में दस साल से काम कर रही महिला की करतूत
देखते-देखते मनीषा तेज पानी में बह गई। सूचना पर शहर कोतवाली और मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चूंकि क्षेत्र मुजफ्फरनगर का है। मीरापुर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। गोताखोर स्टीमर के सहारे गंगा में महिला की तलाश कर रहे हैं। मनीषा के चार साल का बेटा है। मनीषा और राहुल ने प्रेम विवाह किया था। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। शहर कोतवाल धमेंद्र सोलंकी ने बताया कि मीरापुर पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।