UP News: रसोई में बर्तन साफ कर छिड़क देती थी पेशाब, बिजनौर के एक परिवार में दस साल से काम कर रही महिला की करतूत
Bijnor News बिजनौर के नगीना में एक चौंकाने वाला घिनौना मामला आया है। घर में काम करने वाली वृद्धा बर्तनों और किचन में पेशाब छिड़क देती थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसका शांति भंग में चालान कर दिया। महिला 10 वर्षों से घरों में काम कर रही थी।

संवाद सूत्र, जागरण. नगीना (बिजनौर)। घरों में जाकर झाड़ू-पोछा व बर्तन साफ करने वाली एक महिला सहायिका ने एक घर में पहले तो बर्तन साफ किया, बाद में एक गिलास में पेशाब कर सभी बर्तनों व रसोई में छिड़क दिया। यह घटना रसोई में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस महिला को थाने ले गई और पूछताछ के बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया। उसे जमानत मिल गई।
व्यक्ति को हुई गड़बड़ी की आशंका
नगर के एक मुहल्ला निवासी 55 वर्षीय महिला पिछले 10 वर्षों से घरों में काम करती है। नगर की एक कालोनी में जिसके घर पर महिला काम करती है, उस व्यक्ति को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। क्योंकि महिला बार-बार रसोई में अपने कपड़े खोलती हुई कई बार पकड़ी गई, हालांकि उसकी तलाशी लेने पर घर की महिलाओं को महिला के पास से कोई सामान नहीं मिलता था।
यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में पत्नी ने सो रहे पति का ब्लेड से काटा गुप्तांग, पांच माह पहले हुई थी शादी, इस वजह से हुई आग बबूला
रसोई में एक छोटा सीसीटीवी कैमरा लगवाया
उन्होंने मामले की सत्यता जानने के लिए चोरी छिपे रसोई में एक छोटा सीसीटीवी कैमरा लगवाया। कैमरे में महिला का कृत्य रिकार्ड हो गया। थाना प्रभारी नगीना संजय कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर महिला को थाने लाया गया। महिला ने बताया कि उससे गलती हो गई है, माफी दे दो। मामले में पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त न होने के चलते महिला का शांति भंग में चालान किया गया। उसे जमानत मिल गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।