Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी के इस जिले में पत्नी ने सो रहे पति का ब्लेड से काटा गुप्तांग, पांच माह पहले हुई थी शादी, इस वजह से हुई आग बबूला

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 01:19 PM (IST)

    Bijnor News बिजनौर में एक दंपती के बीच प्रेम संबंधों को लेकर शक के कारण विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने सोते समय पति के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    मामूली बात पर हुआ विवाद, पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग (सांकेतिक फोटो)

    संवाद सूत्र, जागरण. मंडावर (बिजनौर)। दंपती के बीच बुधवार रात प्रेम संबंध होने के शक में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। पति की हरकत से नाराज पत्नी ने रात में पति के गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गुरुवार को पति की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल में हुई थी शादी

    मंडावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी गत अप्रैल माह में एक युवती से हुई थी। बुधवार रात दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात पति ने पत्नी पर किसी और से बात करने को लेकर शक जताया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट के बाद पति सो गया। इसके बाद पत्नी ने ब्लेड से सोते पति का गुप्तांग काट दिया।

    चीख-पुकार सुनकर कमरे में पहुंचे स्वजन

    युवक लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्वजन कमरे में पहुंचे। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पति की ओर से मंडावर थाने में तहरीर दी गई। मंडावर थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर दंपती में विवाद हुआ था। जिसके बाद यह घटना हुई है। 

    यह भी पढ़ें- UP News: रसोई में बर्तन साफ कर छिड़क देती थी पेशाब, बिजनौर के एक परिवार में दस साल से काम कर रही महिला की करतूत

    आरोपित पत्नी गिरफ्तार

    बिजनौर। गुरुवार को पति की तहरीर पर आरोपित पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।