Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में गंगा नदी में एक मीटर तक बढ़ गया जलस्तर, गांव में जारी हुआ अलर्ट

    भदोही में यमुना नदी से गंगा में पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे तटवर्ती गांवों में चिंता का माहौल है। पिछले 24 घंटों में जल स्तर 1 मीटर बढ़ा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

    By Jitendra Upadhyay Edited By: Abhishek sharma Updated: Mon, 25 Aug 2025 06:55 PM (IST)
    Hero Image
    25 दिन बाद गंगा फिर से बढ़ाव पर , एक मीटर बढ़ गया जल स्तर।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी (भदोही)। लगातार हो रही बारिश से यमुना का पानी जगह-जगह बैराज से गंगा में छोडे जान से गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में गंगा पानी एक मीटर बढ़ गया है। एक दिन पूर्व गंगा का जल स्तर 74.00 मीटर था जो बढ़कर 75.02 मीटर हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 दिन पूर्व गंगा चेतावनी बिंदू 80.20 मीटर को पार कर गई थीं पर बारिश थमने के साथ पानी का घटाव शुरू हो गया और यह 74.00 मीटर पर आ गया था। लेकिन 24 घंटे में गंगा फिर से बढ़ाव पर हैं। इससे तटवर्ती गांव के लोग परेशान हो गए हैं। उन्हें डर सताने लगा है कि जैसे-तैसे पानी घटा और दिनचर्या पटरी पर आई है, अब पानी के बढ़ाव से फिर से वही दुश्वारियां बढ़ जाएंगी।

    यह भी पढ़ें बलिया में शादी घोटाला की वजह से दो साल से शादी की ह‍िम्‍मत नहीं जुटा पा रहे लोग, आंकड़ा शून्‍य पर ठ‍िठका

    उधर पानी के बढ़ाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों के साथ संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। लेखपाल, संग्रह अमीनों को निर्देश दिया गया है कि वह किनारे गांवों का जायजा लेते रहें। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि अलीगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि से यमुना में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। उसी पानी गंगा के जल स्तर में बढ़ाव हुआ है। गंगा तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। पर अभी खतरे जैसी बात नहीं है।

    25 दिन पूर्व की बाढ़ से गंगा के तटवर्ती गांवों के ताल व मैदानी क्षेत्रों की सकैडों एकड़ धान, बाजरा की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई थी। बाजरा व अरहर तो पूरी तरह से नष्ट हो गई पर धान की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इटहरा में किसान बाढ़ की त्रासदी आज भी मायूस हैं। सीतामढ़ी घाट की सीढ़ियां, उड़िया बाबा आश्रम, मौनी बाबा आश्रम से पानी निकल गया पर अब फिर से लोग चिंतित हो उठे हें।

    यह भी पढ़ें अभियंता पर जूता फेंकने के आरोप में हुई गिरफ्तारी, पुल‍िस कुछ इस तरह पकड़कर ले गई थाने, देखें वीड‍ियो...

    बाढ़ कंट्रोल कक्ष के साथ संग्रह अमीन, लेखपालों को गंगा क्षेत्र में अलर्ट कर दिया है, सभी को तटवर्ती गांवों का दौरा करने का निर्देश है। वहीं हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिया है। जिला मुख्यालय पर बनाया गया बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 05414-250223, 250308 है और यह सक्रिय कर दिया गया है। वैसे अभी कोई परेशानी वाली बात नहीं है। जल स्तर बढ़ता है तो प्रशासन हर समस्या से निबटने को तैयार है। - शैलेष कुमार, जिलाधिकारी

    यह भी पढ़ें गाजीपुर में डाक्टर से बदसलूकी पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी, विधायक के खिलाफ खोल द‍िया मोर्चा