Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में बोले सीएम योगी, पूर्वांचल के लिए वरदान है कर्मा देवी समूह

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल अब उजाड़ नहीं रहा बल्कि शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया लेकिन अब निजी क्षेत्र में शिक्षा और अस्पताल खुल रहे हैं। सीएम योगी ने कर्मा देवी समूह के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 11 Dec 2024 12:55 PM (IST)
    Hero Image
    कर्मा देवी शैक्षणिक समूह कार्यक्रम दीप जलाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- जागरण

     जागरण संवाददाता, बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्री राम का यह जन्म कारक और कार्यभूमि है। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी यहीं हुई। जब तक मातृभूमि के प्रति समर्पण नहीं रहेगा, जीवन व्यर्थ है। कर्मा देवी समूह के रूप में अपनी मां की स्मृतियों को यहां जीवंत बनाया गया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया, आज निजी क्षेत्र में शिक्षा और हॉस्पिटल खुल रहे हैं। 'बस्ती को बस्ती कहूं, काको कहूं उजाड़' की सोच में व्यापक बदलाव आया है। अब शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में पूर्वांचल समृद्ध हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्मा देवी समूह के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समूह के 15वें स्थापना दिवस पर सबको बधाई दी। कहा कि पूर्वांचल के लिए कर्मा देवी वरदान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि जननी और जन्मभूमि के प्रति सही समर्पण यही है। गोरखपुर में जिलाधिकारी के रूप में ओएन सिंह कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष हैं। जिलाधिकारी होते हुए कम समय मिलता था, फिर भी यह परिवार के साथ मिलने आते थे। यह कहते थे कि मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा। बेटियों की सुरक्षा और दंगों से मुक्ति की बात भी करते थे। व्यक्ति जब जन्म लेता है तो पांच तरह के ऋण चुकाने होते हैं। मां, पिता, गुरु, मातृभूमि और देवगणों के प्रति। पिता शिक्षक थे, दिवंगत हो गए। जब पूर्वी उत्तर प्रदेश जन सुविधाओं से जूझ रहा था। उस दौर में शिक्षा ग्रहण करना मां की साधना ही थी। आज जो कुछ भी यहां है। पीजी कालेज के बाद एक-एक कर अन्य संस्थान खुलते गए।

    इसे भी पढ़ें-चार कॉरिडोर समेत 600 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी

    सीएम ने कहा कि ओमनी हॉस्पिटल और मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की शुभारंभ हुआ है। नर्सिंग और पैरामेडिकल की पूरी दुनियां में मांग हैं। चीन ने कोरोना के समय धोखा दिया, हमने अपनी दवाओं से लोगों की जान बचाई। दूसरे देश के लोग भी यहां से बनी दवाइयों से लाभान्वित हुए।

    कहा कि हम उत्तर प्रदेश में फार्मा पार्क बना रहे हैं। अन्य क्षेत्रों में भी कार्य करने की तैयारी हो रही है। यहां जो बीज बोया गया है वह अब बट वृक्ष बनने की ओर है। यह पूर्वजों के प्रति सच्ची प्रेरणा है। स्वावलंबन घर परिवार नहीं समाज और देश का भी स्वावलंबन बन जाता है। यहां परिश्रम की पराकाष्ठा को महत्व दिया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में बनाने का संकल्प लिया है। जब जिले, प्रदेश आत्मनिर्भर बनेंगे तो देश भी आत्मनिर्भर बनेगा। भारत 1947 से लेकर 2019 तक 11वें तो अब तक पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दुनियां के जो 100 प्रतिष्ठित कम्पनियां हैं, उनमें 20 सीईओ भारत के हैं। हमने हर जगह अपनी पहचान बनाई है। यहां की तकनीकी की पहचान भी आगे बढ़ी है।

    इसे भी पढ़ें-बिना फार्म भरे और परीक्षा पास किए माडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली में बन गए 'फिटर', फर्जीवाड़ा से मचा हड़कंप

    मुंडेरवा चीनी मिल के दिवंगत किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सरकार ने मिल बेच दिया। हमने विधायक दयाराम चौधरी के कहने पर चीनी मिल दिया। यहां कोई कह सकता था कि मेडिकल कालेज होंगे। यहां त्रिकाल दर्शी वशिष्ठ ऋषि के नाम से मेडिकल कालेज है। हमने सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और देवरिया को भी मेडिकल कालेज दिया है। विधायक अजय सिंह के प्रयास से मखौड़ाधाम विकसित हो रहा है। तपसी आश्रम में देश के पूर्वजो के लिए भंडारा का आयोजन अद्भुत है।

    मुख्यमंत्री का आभार ज्ञापन कर्मा देवी समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह ने दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पूर्व विधायक दयानन्द चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर आदि मौजूद रहे।