Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: बस्ती में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, बरामद हुआ ऐसा सामान; पुलिस भी हैरान

    Updated: Tue, 13 May 2025 02:10 PM (IST)

    बस्ती में लालगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.30 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रेस वार्ता करते पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन। जागरण

    जागरण संवाददाता, बस्ती। लालगंज पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए से 1.30 क्विंटल गांजा बरामद किया है। चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर ओडिशा व आंध्र प्रदेश से बड़ी मात्रा गांजा लाकर बस्ती में बेचते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम सूरज चौधरी, शाहिद अली निवासी शोभनपार, लालगंज, व हनुमान यादव निवासी निरंजनपुर थाना खुटहन जौनपुर, और श्यामराज निवासी तोरवा थाना धानापुर, चंदौली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि गिरफ्तार गांजा तस्करों के मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी है। अब तक 30 लोग चिंहित किए जा चुके हैं। कर रही है। ओडिशा और आंध्रा से गांजा खरीदकर बस्ती जिले में तस्करों को थोक में बेचते थे।

    पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जागरण


    इसे भी पढ़ें- Basti News: दुष्कर्म आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल; गिरफ्तार

    अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें शोभनपुर ईंट भट्ठे से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 130 किलो गांजा, एक लाख आठ हजार 950 रुपये नकद, एक ट्रक व एक इको स्पोर्ट कार, एक पिस्टल व रिवाल्वर बरामद किया गया है।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसएचओ लालगंज शशांक शेखर राय, स्वाट प्रभारी संतोष कुमार व उनकी टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें- बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, काटे गए 91 कनेक्शन; 14.58 लाख रुपये वसूले