विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP में धर्म छिपा कर युवती से करना चाहता था शादी, गिरफ्तार; जाकिर नाम बदल कर रख लिया था सुभाष

Published: Fri, 12 Sep 2025 03:35 PM (IST)

बस्ती में एक युवक को गैर समुदाय की युवती से शादी करने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया। कौशाम्बी निवासी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. धर्म छिपाकर शादी करने की कोशिश में युवक गिरफ्तार |
  2. कौशाम्बी का युवक बस्ती में गिरफ्तार |
  3. शांति भंग में पुलिस ने किया चालान |

जागरण संवाददाता ,बभनान ,बस्ती। धर्म छिपा कर गैर समुदाय की युवती से करने की फिराक मिले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौर क्षेत्र के एक गांव की गैर समुदाय की युवती से शादी का हसरत पाला युवक कौशांबी जिले से आकर कई महीने से गौर में ठिकाना बनाया था।

पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है। कौशांबी जनपद के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के असाढा गांव निवासी जाकिर अली की दोस्ती जरिए मोबाइल गौर थाना क्षेत्र के दूसरे संप्रदाय की एक युवती से हो गया। धीरे-धीरे बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया।

प्रेमी कौशांबी से चलकर गौर थाना क्षेत्र में स्थित अपनी प्रेमिका के गांव पहुंच गया और उसी के घर किराए का कमरा लेकर रहने लगा। शादी में किसी तरह की अड़चन न आए इसके लिए वह अपना नाम बादल कर जाकिर की जगह सुभाष पुत्र राजू रख लिया था।

गौर में स्थित एक दाढी- बाल बनाने की दुकान पर काम भी करने लगा। बुधवार को जब इसकी भनक गौर पुलिस को हुई तो वह पूछताछ के लिए उसे गौर थाने पर बुलाई पर वह थाना आने के बजाय भागने लगा पुलिस ने उसे मौके गौर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- Basti News: चकमा देकर जेल गेट चौकी से फरार हुआ था मुल्जिम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाल परमाशंकर यादव ने बताया कि युवक के आधार कार्ड की जांच हुई उसका नाम जाकिर निकला जब उसे नाम पता बदलने की बात पूछी गई तो उसने बताया कि वह गैर समुदाय की युवती से शादी करना चाहता था इस नाते नाम बदल दिया था।

युवती को जब मालूम हुआ कि युवक गैर समुदाय का है तो उसने शादी से इनकार कर दिया । स्वजन किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से भी इनकार कर दिए हैं । युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।