विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basti News: चकमा देकर जेल गेट चौकी से फरार हुआ था मुल्जिम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Fri, 12 Sep 2025 12:26 PM (IST)

बस्ती में पुलिस को चकमा देकर जेल गेट चौकी से फरार हुए जाकिर उर्फ सुभाष को कोतवाली पुलिस ने खौरहवा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. रात भर पुलिस तलाशती रही सुबह खौरहवा हुआ बरामद
  2. कौशांबी के पश्चिम सरीरा क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी
  3. धर्म छिपा कर युवती से करना चाहता था गिरफ्तार युवक

जागरण संवाददाता , बस्ती। पुलिस को चकमा देकर गुरुवार की रात जेल गेट चौकी से फरार मुल्जिम को कोतवाली पुलिस ने खौरहवा से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़ाया युवक जाकिर निवासी असाढ़ा थाना पश्चिम सरीरा, कौशांबी अपना धर्म छिपा कर सुभाष पुत्र राजू बन गया था। गैर समुदाय की युवती से करने की फिराक था।

गौर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर रात में जेल भेजने के लिए जिला कारागार आ रहे थे। जैसे ही उसे लेकर पुलिस अपनी कस्टडी में जेल चौकी स्थित पेट्राेल पंप पर पुलिस पहुंची। वह चकमा देकर फरार हो गया। पूरी रात गौर व कोतवाली पुलिस तलाश में जुटी रही।

सुबह खौरहवा गांव के पास से उसे कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया। शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी ने बताया कि आरोपी जाकिर को गौर पुलिस के कब्जे देकर उसे सुरक्षित जिला कारागार में भिजवा दिया गया है।

यह था कौशांबी के जाकिर उर्फ सुभाष का पूरा मामला

गौर क्षेत्र के एक गांव की गैर समुदाय की युवती से शादी का हसरत पाल कर जाकिर कौशांबी जिले से आकर पिछले तीन महीने से गौर क्षेत्र में ठिकाना बनाया था। उसकी दोस्ती जरिए मोबाइल गौर थाना क्षेत्र के दूसरे संप्रदाय की एक युवती से हो गया। धीरे-धीरे बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया।

यह भी पढ़ें- UP: बस्ती जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, 61.65 लाख से बन रहे वाच टावर

प्रेमी कौशांबी से चलकर गौर थाना क्षेत्र में स्थित अपनी प्रेमिका के गांव पहुंच गया और उसी के घर किराए का कमरा लेकर रहने लगा। शादी में किसी तरह की अड़चन न आए इसके लिए वह अपना नाम बादल कर जाकिर की जगह सुभाष पुत्र राजू रख लिया था। गौर में स्थित एक दाढी- बाल बनाने की दुकान पर काम भी करने लगा।

बुधवार को जब इसकी भनक गौर पुलिस को हुई तो वह पूछताछ के लिए उसे गौर थाने पर बुलाई पर वह थाना आने के बजाय भागने लगा पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया इसके बाद एसडीएम हर्रैया के कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस जेल ले जा रही थी रास्ते वह चकमा देकर फरार हो गया।