Basti News: भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों का चक्का जाम, पुलिस ने दिलाया भरोसा
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के कोप गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने लालगंज चौकी के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया जिससे मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। मारपीट की घटना में पहले से ही केस दर्ज है जिसमें अब हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

जागरण संवाददाता, बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के कोप गांव में पांच दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान गुरुवार को मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को लालगंज चौकी के सामने शव को रख कर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया गया।
लगभग डेढ़ घंटे मार्ग अवरुद्ध रहा है सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने समझा बूझकर जा रास्ता खुलवाया। उन्होंने ने बताया कि मारपीट की घटना में प्राणघातक हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। गिरिजा की मृत्यु के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
ग्रामीणों को समझाती पुलिस। जागरण
सभी आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी। मालूम हो कि कोप गांव में विक्रम यादव और गिरजा यादव के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। प्रकरण न्यायालय में लंबित है। उसी जमीन को लेकर बीते रविवार को दोनों पक्षों में लाठी-डंडा, पत्थर आदि से मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए थे।
इसे भी पढ़ें- Basti News: मोबाइल पर बात करते हुए युवती ने नदी में लगा दी छलांग, दूसरे दिन इस हाल में मिला शव
मारपीट में गंभीर रूप से घायल गिरिजा पक्ष के शेषनाथ की तहरीर पर घटना के दूसरे दिन लालगंज पुलिस ने विक्रम यादव, दुर्गावती, दुरपत्ता, रामअशीष और रंजना सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। दूसरे पक्ष से भी लोग घायल हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।