Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Basti Lok Sabha Election: बूथों पर कहीं ज्यादा तो कहीं कम पड़े वोट, इन दिग्‍गजों पर रही सकी नजर

    Updated: Sun, 26 May 2024 09:48 AM (IST)

    जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के बूथ सामुदायिक केंद्र गौरा में एक बजे तक 570 में 338 मत पड़ चुके थे। यहां कड़ी टक्कर के संकेत मिले। जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह के बूथ पर शाम को छह बजे तक 638 में 419 मत पड़े थे। इस बूथ पर कमल खिल सकता है। वैसे सबकी नजर इस बार हर्रैया विधान सभा क्षेत्र पर टिकी है।

    Hero Image
    कहीं कमल खिलने तो कहीं साइकिल खूब चलने की चर्चा रही।

     ब्रजेश पांडेय, जागरण बस्ती। लोकतंत्र के उत्सव का रंग कहीं चढ़ा तो कहीं फीका नजर आया। बड़े नामों में कुछ ने दम दिखाया तो कुछ चूक गए। हालांकि किसने दम दिखाया है, यह चार जून को मतगणना में पता चलेगा लेकिन लड़ाई दिलचस्प हुई है। कहीं कमल खिलने तो कहीं साइकिल खूब चलने की चर्चा रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं हाथी की चाल तेज बताई गई तो कहीं उसने दूसरे को आगे निकलने का मौका भी दिया। महादेवा विधान सभा क्षेत्र के थरौली का बूथ भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय से जुड़ा है। यहां 709 मतदाता थे। 475 मत पड़े हैं।

    इसे भी पढ़ें-प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना ताजनगरी, गोरखपुर में पारा 42 पार

    जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के बूथ सामुदायिक केंद्र गौरा में एक बजे तक 570 में 338 मत पड़ चुके थे। यहां कड़ी टक्कर के संकेत मिले। जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह के बूथ पर शाम को छह बजे तक 638 में 419 मत पड़े थे। इस बूथ पर कमल खिल सकता है।

    वैसे सबकी नजर इस बार हर्रैया विधान सभा क्षेत्र पर टिकी है। विधायक अजय सिंह के बूथ 116 प्राथमिक विद्यालय लजघटा में पिछले लोकसभा चुनाव से 34 मत कम पड़ा है। 2019 लोकसभा चुनाव में यहां कुल 829 में से 555 लोगों ने मतदान किया था। इस बार 53 मत बढ़ने से कुल मतदाताओं की संख्या 882 रही। 516 लोगों ने मतदान किया।

    इसे भी पढ़ें-देवरिया में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक ने मौके पर ही तोड़ा दम और तीन...

    रुधौली विधानसभा क्षेत्र के चौकवा में बने बूथ संख्या 206 पर पूर्व विधायक अनूप कुमार पांडेय ने मतदान किया। यहां कुल 836 में 397 मत पड़े। इस बार 47.48 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि पिछले चुनाव में 49.48 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    वहीं प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह के गांव बड़ोखर में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। इस बार बूथ संख्या 29 पर कुल 1164 मतदाता पंजीकृत थे। 346 पुरुष एवं 377 महिला सहित कुल 723 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    यहां 62.11 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पिछली बार इस मतदान केंद्र पर केवल 55.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। सदर विधान सभा क्षेत्र के सांसद हरीश द्विवेदी के मतदान केंद्र कटया के दो बूथों पर 1429 में 882 मत पड़े हैं। रुधौली के सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी के बूथ 364 पर 573 में 356 मत पड़े।

    comedy show banner
    comedy show banner