विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Today: प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना ताजनगरी, गोरखपुर में पारा 42 पार, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

Published: Sun, 26 May 2024 07:29 AM (IST)

UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्मी ...और पढ़ें

यूपी में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। जागरण
यूपी में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। जागरण

 डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान 45 पार जा सकता है। आइए जानते हैं कि आज शुक्रवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

आगरा: सूरज ने फिर दिखाए तेवर

आगरा में सूरज ने शनिवार को एक बार फिर तेवर दिखाए तो जिला प्रदेश में सबसे गरम रहा। यहां दोपहर में लू के थपेड़े चुभते हुए नजर आ। धूप ने त्वचा को झुलसा दिया। मौसम विभाग ने 29 मई तक लू के प्रकोप के आसार जताए हैं। रविवार व सोमवार को दिन के साथ रात भी गरम रहेगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार व सोमवार को दिन के साथ ही रात भी गरम रहेगी। लू का प्रकोप रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

इसे भी पढ़ें-देवरिया में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक ने मौके पर ही तोड़ा दम और तीन...

गोरखपुर में पारा 42 के पार

गोरखपुर में मई की गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ गई है। धूप कांटे की तरह चुभ रही है। उमस बेचैनी बढ़ा रही है। मौसम विभाग की ओर से रिकार्ड किया गया शनिवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस गर्मी पर आधिकारिक मुहर लगा रहा है। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्र्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसके चलते न दिन में राहत मिल सकी और न रात में।

गोरखपुर में रविवार को आसमान में छिटपु्ट बादल रहेंगे। भीषण गर्मी पड़ेगी। देवरिया और बस्ती में भी छिटपुट बादल छाए रहने और भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। बरेली में रविवार को मौसम साफ होगा।

कानपुर में नमी घटने के साथ 41.6 डिग्री पर पहुंचा तापमान

कानपुर में नौतपा की शुरुआत होने के साथ ही शनिवार से भी मौसम बदलने लगा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री बढ़कर 41.6 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री दर्ज हुआ है जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानियों के अऩुसार रेमल चक्रवात का असर रविवार से कम हो जाएगा इसके बाद प्रचंड गर्मी का दौर लौट आएगा।

नौतपा के पहले दिन पारे में उछाल

मेरठ में नौतपा आरंभ होने के पहले ही दिन गर्मी के प्रकोप में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दोपहर में सूरज का तेज असहनीय हो रहा है। शनिवार को कड़ी धूप आग सी तपन का अहसास करा रही थी। जनपद के दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 के पार पहुंच गया, वहीं रात में गर्मी ने चैन नहीं लेने दिया।

न्यूनतम तापमान बढ़ने से ''वार्म नाइट'' की मुश्किल

वाराणसी में मौसम फिर बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के संकेत मिले हैं, इसके कारण बारिश की संभावना बन रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण वार्म नाइट की समस्या होने लगी है।

इसे भी पढ़ें-अश्लील वीडियो बनाकर बेटे ने ब्लैकमेल कर दोस्तों संग किया दुष्कर्म

29.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। इस वजह से रात गर्म हो रही है। हालांकि पुरवा हवा चलने से जल्द बादल आ सकते हैं। रविवार को धूप के साथ बादल भी दिख सकते हैं।

30 और 31 मई को बारिश हो सकती है। बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर और मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि वार्म नाइट के चलते मुश्किल बढ़ रही है। बारिश से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।