विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Accident in Deoria: देवरिया में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक ने मौके पर ही तोड़ा दम और तीन...

Published: Sat, 25 May 2024 04:14 PM (IST)

श्रीरामपुर के मुकुंदपुर के रहने वाले चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बखरी बाजार जा रहे थे। इस ...और पढ़ें

हादसे में मृत युवक की फाइल फोटो। जागरण
हादसे में मृत युवक की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. -खामपार के टड़वा मोड़ के समीप हुआ हादसा -एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक

जागरण संवाददाता, भाटपाररानी। खामपार क्षेत्र के टड़वा मोड़ के समीप शनिवार को अनियंत्रित होकर बाइक के पेड़ से टकराने के चलते बाइक सवार एक युवक की जहां मृत्यु हो गई, वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवक की मृत्यु के बाद परिवार में मातम छा गया।

इसे भी पढ़ें-संतकबीरनगर, बस्‍ती और डुमरियागंज लोकसभा सीट पर मतदाताओं में दिखा उत्साह, केंद्रों पर लगी लंबी लाइन

श्रीरामपुर के मुकुंदपुर के रहने वाले चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बखरी बाजार जा रहे थे। इस बीच बाइक उनकी अनियंत्रित हो गई और परसिया छितनी से बखरी जाने वाली मुख्य सड़क पर टड़वा के समीप पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार बृजलाल चौहान पुत्र बच्चा चौहान की मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें-एटीएस पता लगा रही राम सिंह के अलावा पाकिस्तानी जासूस के चंगुल में और कौन, सामने आएं हैं कई नाम

जबकि रतेश चौबे, पंकज चौबे व शनि चौबे घायल हो गए। सभी एक ही गांव मुकुंदपुर के रहने वाले हैं। उपचार के लिए उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। युवक की मृत्यु के बाद परिवार में मातम छा गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।