Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Transfer In UP: डॉक्टर तनु जैन ने संभाला बरेली छावनी परिषद के सीईओ का पद, रविंद्र को अंबाला कैंट बोर्ड की कमान

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 01:02 PM (IST)

    डॉ. तनु जैन ने बरेली छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाला। रविंद्र को अंबाला कैंट बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. जैन ने बरेली छावनी को स्वच्छ हरित और सुरक्षित बनाने की प्राथमिकता बताई। उन्होंने समावेशी विकास और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। छावनी परिषद के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया जबकि पूर्व सीईओ रविंद्र ने परिचय कराया।

    Hero Image
    डॉक्टर तनु जैन ने संभाला बरेली छावनी परिषद के सीईओ का पद।

    जागरण संवाददाता, बरेली। छावनी परिषद बरेली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में डॉक्टर तनु जैन ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। रविंद्र को अंबाला कैंट बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।

    कार्यभार ग्रहण करते हुए डॉक्टर जैन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बरेली छावनी क्षेत्र को स्वच्छ, हरित, सुरक्षित और नागरिक हितैषी बनाना है। उन्होंने समावेशी विकास, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण, पर्यावरणीय संरक्षण और कौशल विकास को अपने कार्यकाल के मुख्य बिंदुओं को प्राथमिकता में रखने की बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छावनी परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व सीईओ रविंद्र ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय कराया।

    श्रद्धा पांडेय बनीं सहायक नगर आयुक्त

    प्रदेश सरकार ने रविवार रात पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। श्रद्धा पांडेय एसडीएम आगरा से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम आगरा, आगरा के उपजिलाधिकारी मान्धाता प्रताप सिंह को उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी, सुमित कुमार सिंह को अयोध्या से आगरा, अभय सिंह को आगरा से मुरादाबाद भेजा गया है। 

    तपस्या बनीं सहायक नगर आयुक्त, उदयवीर एसडीएम उन्नाव

    रविवार की देर शाम पीसीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी हुई। इसमें सीतापुर की उपजिलाधिकारी तपस्या यादव को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं अलीगढ़ में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात उदयवीर सिंह को उन्नाव का उपजिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।

    एक पद चल रहा था अलीगढ़ में खाली

    अलीगढ़ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के दो पद हैं। एक पद खाली चल रहा था। अब निगम में दो एसडीएम स्तर के दो सहायक नगर आयुक्त होंगे। नगर निगम में पूर्व में सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह थे। दूसरा पद खाली था। तब ट्रेनी पूजा श्रीवास्तव को दूसरे पद पर सहायक नगर आयुक्त के रूप में तैनाती दी गई थी। बाद में उनका स्थानांतरण खुर्जा पालिका में कर दिया गया और टीपी सिंह का स्थानांतरण भी हो गया। तब यहां सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह की तैनाती की गई। फिर यहां एक ही सहायक नगर आयुक्त रह गए। अब दूसरे पद पर तपस्या यादव को भेजा गया है।

    ये भी पढ़ेंः Sawan Ka Somwar: कैलाश महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, अकबर का मकबरा पर्यटकों के लिए फ्री

    ये भी पढ़ेंः मोबाइल में 1000 से अधिक नंबर, मतांतरित युवक-युवतियों के खातों में मददगारों से रकम लेता था सरगना