विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में किसके कहने पर जुटी भीड़? फिर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

Published: Fri, 26 Sep 2025 04:40 PM (IST)

बरेली में आई लव मुहम्मद को लेकर कार्रवाई के विरोध में मौलाना तौकीर रजा खान ने राष्ट्रपति को ज्ञापन देने ...और पढ़ें

बरेली में किसके कहने पर जुटी भीड़? फिर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले
बरेली में किसके कहने पर जुटी भीड़? फिर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

जागरण संवाददाता, बरेली। आइ लव मुहम्मद को लेकर हो रही कार्रवाई के विरोध में इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने लोगों से इस्लामियां मैदान पर जुटने की अपील भी की थी।

शुक्रवार को नमाज के बाद लोगों ने इस्लामियां ग्राउंड पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया। जिले में धारा 163 लागू होने के कारण पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इस पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

इस्लामियां ग्राउंड के आसपास खलील स्कूल के सामने, नौमहला मस्जिद के पास, कोतवाली के पास पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। इसी बीच लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया, जिससे कई पुलिस कर्मचारियों को चोट आई।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। डीआइजी अजय साहनी के साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। उधर, श्यामगंज चौराहे के पास भी भीड़ जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया।

यह भी पढ़ें- जुमे की नमाज पर बरेली में बवाल, ‘I Love Muhammad’ मामले को लेकर जमा भीड़ पर लाठीचार्ज