Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्र‍िकेटर सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा पहुंचे अयोध्‍या, रामलला के क‍िए दर्शन

    भारतीय टी-20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियन के खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव गुरुवार को साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा दीपक और करन के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला व बजरंग बली का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। सूर्या के साथ उनकी पत्नी भी थीं। चारों क्रिकेटरों ने सर्वप्रथम राम मंदिर पहुंच कर रामलला का दर्शन किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य देखा।

    By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 04 Apr 2025 07:45 AM (IST)
    Hero Image
    क्र‍िकेटर सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा ने अयोध्‍या में रामलला के क‍िए दर्शन।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियन के खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव गुरुवार को साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा, दीपक और करन के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला व बजरंग बली का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। सूर्य कुमार के साथ उनकी पत्नी भी थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चारों क्रिकेटरों ने सर्वप्रथम राम मंदिर पहुंच कर रामलला का दर्शन किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य देखा। ट्रस्ट की ओर से क्रिकेटरों का स्वागत किया गया और प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में हनुमानगढ़ी ले जाया गया। यहां हनुमानगढ़ी के अर्चक हेमंत दास ने सभी क्रिकेटरों को पूजन-अर्चन कराया और रामनामा भेंट किया। क्रिकेटरों के दर्शन की जानकारी मिलते ही दर्शकों में उन्हें देखने के लिए होड़ मच गई।

    यह भी पढ़ें: Ram Navami 2025: रामलला के दर्शन के लिए लागू की जाएंगी महाकुंभ जैसी व्यवस्थाएं, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ से कितनी बदली UP की आर्थिकी, सबको बताएगी योगी सरकार; विभागों को दी गई आंकड़े जुटाने की जिम्मेदारी