विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulldozer Action: पांच घंटे चली बुलडोजर कार्रवाई से बरेली में खलबली, नैनीताल रोड पर गरजा महाबली; कब्जे ध्वस्त

Published: Sun, 27 Oct 2024 05:47 PM (IST)

बरेली में सड़क फुटपाथ पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को जिला ...और पढ़ें

Bareilly News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
Bareilly News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

HighLights

  1. रेलवे, नगर निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पांच घंटे की कार्रवाई
  2. रेता-बजरी व अन्य सामान किए जब्त, भारी पुलिसबल के आगे कब्जेदार हटे पीछे

जागरण संवाददाता, बरेली। Bareilly News: शहर में सड़क फुटपाथ पर अवैध कब्जों की शिकायत पर प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में नैनीताल रोड पर पांच घंटे से अधिक समय तक अस्थाई निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

बड़ी संख्या में टीनशेड, झोपड़ी आदि को हटाने के साथ ही सड़क किनारे बिक्री को रखे रेता-बजरी आदि को भी जब्त कर लिया गया। प्रशासन के सख्त रुख के आगे कब्जेदार अधिकारियों से समय देने की गुहार लगाते नजर आए।

नैनीताल रोड पर आईवीआरआई से कत्था फैक्ट्री तक दोनों ओर बड़ी संख्या में टीनशेड व झुग्गी-झोपड़ी डालकर कब्जे की शिकायत पर लंबे समय से की जा रही थी। रेलवे की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा की गई। इसको लेकर लंबे समय तक चले मंथन के बाद रविवार को जिला प्रशासन, रेलवे व नगर निगम की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई।

सुबह दस बजे चला बुलडोजर

सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चली कार्रवाई के दौरान नैनीताल रोड के दोनों ओर साइड पटरी के कब्जे बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान नोकझोंक कर कार्रवाई प्रभावित करने की कोशिश कर रहे कुछ कब्जेदारों को सुरक्षाबलों ने डंडा फटककर भगा दिया। भारी पुलिसबल की माैजूदगी में पांच घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में 50 से अधिक अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए। साथ ही बड़ी मात्रा में रेता-बजरी भी जब्त कर लिया गया।

ये भी पढ़ेंः Diwali 2024: ब्रज में कब मनेगी दीपावली संशय खत्म, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और बांकेबिहारी मंदिर में इस दिन मनेगा पर्व

ये भी पढ़ेंः UP By Election: करहल के रण में डिंपल यादव का बयान, बोलीं- 'रिश्तेदारी नहीं बल्कि विचारधारा और सिद्धांतों की लड़ाई'

कचहरी में चलाया था अभियान

कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, रेलवे व नगर निगम के अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस व प्रवर्तन दल की टीम भी रही। बीते रविवार को कचहरी में चलाया था अभियान जिला प्रशासन की अगुवाई में बीते रविवार को भी कचहरी के आसपास के अतिक्रमण को खाली कराया गया था। हालांकि सप्ताहभर के अंदर फिर से स्थिति पुरानी हो गई। कुछ कब्जेदारों ने सड़क तक टीनशेड व अन्य निर्माण कर लिए। साथ ही पार्किंग नहीं होने से सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। 

बरेली के एसएसपी हैं अनुराग आर्य।

चौकी इंचार्ज बंजरिया निलंबित, मठ चौकी प्रभारी को हटाया

एसएसपी की परीक्षा में फेल शीशगढ़ थाने की चौकी बंजरिया इंचार्ज दारोगा कपिल कुमार को निलंबित किया गया है। वहीं, कोतवाली की मठ की चौकी इंचार्ज वेद सिंह को पद से हटा दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बंजरिया चौकी इंचार्ज गोकुशी की घटना में लापरवाही की। उन्होंने उच्चाधिकारियों के बार बार कहने पर भी उनके आदेशों को नहीं माना। विवेचनाओं के निस्तारण व निरोधात्मक कार्रवाई में भी उन्होंने लापरवाही की। जिसकी वजह से उन्हें निलंबित किया गया है। बाकी मठ की चौकी इंचार्ज का काम असंतोषजनक था इसलिए उन्हें भी हटाया गया है।