UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सागर को किया निष्कासित, ये है वजह
UP politics लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल प्रभारी राजेश सागर को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और तीन विधानसभा अध्यक्षों को पार्टी से पद से हटाने के छठवें दिन ही एक और बड़ी कार्रवाई कर दी गई। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल प्रभारी राजेश सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। राजेश सागर के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता करने का आरोप लगाया गया।
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सागर को पार्टी विरोधी गतिविधियों लिप्त चल रहे थे। इस बारे में जानकारी होने के बाद उनको पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी गई। इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया।
लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई
बसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बसपा के मूवमेंट के हित को ध्यान में रखते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
इनको भी पद से हटाया गया
इससे पहले जिला उपाध्यक्ष तौफीक प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, नवाबगंज विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सागर, फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र कुमार और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेंद्र पाल सागर को उनके पदों से हटाया गया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।