UP Politics : अखिलेश को जयंत चौधरी ने दिया बड़ा झटका, दिल्ली बुलाकर सपा के इस नेता को अपनी पार्टी में कराया शामिल
UP Politics सपा को त्याग कर वीर सिंह मलिक ने राष्ट्रीय लोक दल का धामन थाम लिया। उन्होंने अपना इस्तीफा देते ही रालोद की ओर रुख किया। वीर सिंह इस्तीफा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शामली। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यह झटका यूपी की शामली लोकसभा से सपा को लगा है। सपा के वीर सिंह मलिक ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वीर सिंह पिछले 20 साल से सपा पार्टी के साथ जुड़े थे। अब अचानक से उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है।
सपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल पहुंचे मलिक
सपा को त्याग कर वीर सिंह मलिक ने राष्ट्रीय लोक दल का धामन थाम लिया। उन्होंने अपना इस्तीफा देते ही रालोद की ओर रुख किया। वीर सिंह इस्तीफा देकर दिल्ली पहुंचे। यहां चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई है। माना जा रहा है कि वीर सिंह मलिक काफी समय से सपा से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपनी नाराजगी को लेकर कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत भी करया लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। अंत में उन्होंने पार्टी से ही इस्तीफा देकर अलविदा कह दिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।