यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bareilly : 'पापा मजदूरी पर मत भेजो मुझे पढ़ना है', नहीं माना पिता तो बेटे ने दर्ज करा दिया मुकदमा
Bareilly News घर पहुंचकर पिता से सवाल किया तो मारपीट शुरू कर दी। शहनाज ने आरोप लगाया कि पिता ने ...और पढ़ें

दहेज उत्पीड़न के आरोपी को भेजा जेल
संस,आंवला : दहेज उतपीड़न के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है थाना अलीगंज के गांव गुवरहाई के सोमपाल ने अपनी पुत्री का विवाह आंवला के भूरे के साथ किया था।
आरोप है कि पुत्री के ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे जिसको लेकर उसने पति भूरे, ससुर चंपू लाल, सास,व जेठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
जिसमें पुलिस ने सोमवार को आरोपित पति भूरे को गिरफ्तार करके जेल भेजा है कोतवाल सतीश कुमार का कहना है कि शेष रह गए आरोपितों को भी शीघ्र ही जेल भेजा जातेगा।
