विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांदा में गर्म सब्जी के भगोने में गिरी तीन वर्षीय बच्ची, इलाज के दौरान मासूम की दर्दनाक मौत

Published: Sun, 21 Sep 2025 07:08 PM (IST)

बांदा के टोला कलां गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। एक पारिवारिक कार्यक्रम में तीन वर्षीय बच्ची खेलते समय गरम ...और पढ़ें

गर्म सब्जी के भगोने में तीन वर्षीय बच्ची की गिरने से मौत।
गर्म सब्जी के भगोने में तीन वर्षीय बच्ची की गिरने से मौत।

HighLights

  1. बांदा में गरम सब्जी में गिरने से बच्ची की मौत |
  2. खेलते हुए हादसे का शिकार हुई मासूम |
  3. अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम |

जागरण संवाददाता, बांदा। बाबा के पितर मिलौनी कार्यक्रम के दौरान हलवाई खाना बना रहे थे। तभी तीन वर्षीय मासूम बच्ची खेलते हुए गर्म सब्जी के भगौने में गिर गई। हालांकि पास में मौजूद हलवाइयों ने बच्ची को तुरंत बाहर निकाल लिया। बाद में तुरंत स्वजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर कार्यक्रम के बीच अफरा-तफरी मची रही है। इकलौती बेटी की मौत से स्वजन बेहाल हैं।

बबेरू कोतवाली के टोला कलां गांव निवासी टोला कुमार के घर शनिवार दोपहर को उसके पिता के पितर मिलौनी कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। हलवाई सब्जी कढ़ाई से निकालकर भगौना में भरकर रख दिया और ढकना भूल गए।

तभी टोला की तीन वर्षीय पुत्री कोमल खेलते हुए गरम सब्जी के भगोने में गिर गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पास में मौजूद हलवाइयों ने बच्ची को तुरंत भगोने से निकाल लिया। लेकिन इस बीच बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

स्वजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल देर शाम पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बच्ची की देर रात मौत हो गई। बच्ची की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि कोमल उनकी इकलौती पुत्री थी और बहुत लाड़ली थी।

यह भी पढ़ें- Hamirpur News: साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए बूढ़े और जवान, 350 केंद्रों में पहुंचे 2158 लोग