'I.N.D.I.A के सामने खिसक गई है BJP की हवा' भाजपा पर बरसे शिवपाल यादव; बुंदेलखंड को लेकर किया बड़ा दावा
Shivpal Yadav lashed out at BJP - सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को पंडित जेएन डिग्री कालेज मैदान में बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। शिविर में सुबह से कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची। यहां मैदान में भव्य पंडाल सजाया गया है। यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बकौल शिवपाल सपा कार्यकर्ता फर्जी मुकदमों से नहीं डरेगा।

Shivpal Yadav lashed out at BJP - जागरण संवाददाता, बांदा : समाजवादी कार्यकर्ता फर्जी मुकदमों से नहीं डरेगा। जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। भाजपा केवल झूठ बोलकर सरकार बनाना चाहती है। वह प्रपंच कर फिर से केंद्र सरकार बनाना चाहती है।
सपा कार्यकर्ता उसके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। कार्यकर्ता भाजपा के इस फरेब को जनता को बताएं और 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाएं। यह बातें सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने बुधवार को यहां जेएन डिग्री कालेज मैदान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहीं।
सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने बुधवार को पंडित जेएन डिग्री कालेज मैदान में बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। शिविर में सुबह से कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची। यहां मैदान में भव्य पंडाल सजाया गया है।
प्रशिक्षण में बांदा की चार विधान सभा तिंदवारी, बबेरू, नरैनी व सदर तथा चित्रकूट जनपद की कर्वी व मानिकपुर विधानसभा से तीन हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव (Shivpal Yadav) ने कहा कि सपा सरकार में गरीबों व पिछड़ों के लिए तमाम योजनाएं चलाई गईं। भाजपा उन्हीं का नाम बदलकर जनता को बरगला रही है। अब भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है।
इंडिया गठबंधन के सामने उसकी हवा खिसक गई है। लोकसभा चुनाव में सपा बुंदेलखंड (Bundelkhand) से सभी सीटें जीतेगी। बस कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और भाजपा के फरेब को उजागर करें। सपा की नीतियों और रीतियों के बारे में जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि सपा के विधायक व अन्य पदाधिकारी जनता के दुख-दर्द में शामिल हों। प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व एमएलसी अनिल यादव, सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा, चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान,पूर्व ब्लाक प्रमुख तिंदवारी वरुण यादव, ओमनारायण त्रिपाठी विदित, कुतैबाजमा खान, प्रियांशु गुप्ता, अबरार फारुकी, आमिर खान मन्नी, इमरान अली राजू, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन साहू आदि उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।