Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: बांदा में सपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण श‍िव‍िर शुरु, अखिलेश व शिवपाल भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 12:12 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 की तैयार‍ियों समाजवादी पार्टी जुट गई है। प्रदेश में राजनीत‍िक सरगर्म‍ियां बढ़ गई हैं। सभी पार्ट‍ियां अपने-अपने दांव चलने लगी हैं। आज से बांदा में दो द‍िवसीय प्रशिक्षण श‍िव‍िर जेएन डिग्री कालेज मैदान में शुरु हुआ है। इस श‍िव‍िर में बांदा-चित्रकूट के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रशिक्षण में अखिलेश व शिवपाल कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

    Hero Image
    UP Politics: अख‍िलेश यादव, श‍िवपाल यादव श‍िव‍िर में होंगे शाम‍िल

    बांदा, जागरण संवाददाता। सपा के दो दिवसीय बांदा-चित्रकूट कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शामिल होंगे। बुधवार को पंडित जेएन डिग्री कालेज मैदान में प्रशिक्षण का राष्ट्रीय महासचिव शुभारंभ करेंगे। इसमें बांदा व चित्रकूट की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से करीब तीन हजार कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री समापन के दिन प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। पंडित जेएन डिग्री कालेज मैदान में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव दोपहर करीब एक बजे करेंगे। शिविर में सुबह से कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंच रही है।

    इसमें बांदा की चार विधान सभा तिंदवारी, बबेरू, नरैनी व सदर तथा चित्रकूट जनपद की कर्वी व मानिकपुर विधानसभा से तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रशिक्षण शिविर में बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

    पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को यहां प्रशिक्षण को संबोधित करने की बात कही जा रही है। वह कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती सहित अन्य टिप्स देंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्साह भरेंगे। एक विधान सभा क्षेत्र से पांच सौ कार्यकर्ता बुलाए जा रहे हैं।

    बताया जाता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को सुबह सैफई से से रवाना होंगे। यहां प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के बाद फतेहपुर जाएंगे। बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव व जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा आदि कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हैं। पंडित जेएन डिग्री कालेज मैदान में पंडाल आदि लगाए जा चुके हैं। हर व्यवस्था के लिए समितियां बनाई गईं हैं।

    कार्यक्रम में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव व चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान सहित पूर्व ब्लाक प्रमुख तिंदवारी वरुण यादव, ओमनारायण त्रिपाठी विदित, कुतैबाजमा खान, प्रियांशु गुप्ता, अबरार फारुकी, आमिर खान, इमरान अली राजू, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन साहू विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर तक राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सर्किट हाउस पहुंच रहे हैं और यहां से कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।