Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: दिल्ली का रास्ता यूपी से ही होकर जाता है... बोले सपा नेता, चुनावी जीत के लिए अखिलेश की पार्टी ने अपनाई यह रणनीति

    By Amit Srivastava Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 10 Feb 2024 11:10 AM (IST)

    UP Politics News सपा नेता मसूद आलम खान ने कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान कहा कि गठबंध के सबसे बड़े नेता पार्टी मुखिया अखिलेश यादव हैं। प्रदेश से 80 सीट आती है। और समाजवादी पार्टी और गठबंधन प्रदेश की 80 सीट जीतने जा रही है। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। पीडीए के साथ सपा आगे बढ़ रही है।

    Hero Image
    चुनावी जीत के लिए अखिलेश की पार्टी ने अपनाई यह रणनीति

    जागरण संवाददाता, बलरामपुर। सपा नेता मसूद आलम खान ने लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती के विधानसभा श्रावस्ती, बलरामपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। पूर्व मंत्री स्वर्गीय डा. एसपी यादव तेरहवीं संस्कार में भी भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान कहा कि गठबंध के सबसे बड़े नेता पार्टी मुखिया अखिलेश यादव हैं। प्रदेश से 80 सीट आती है। और समाजवादी पार्टी और गठबंधन प्रदेश की 80 सीट जीतने जा रही है। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। भाजपा के लोग संविधान में बदलाव करने के इरादे से काम कर रही है।

    2024 में सभी को सजग रहना होगा। पीडीए के साथ सपा आगे बढ़ रही है। बैठक में रामराज यादव, जियाउर्रहमान खान, डा. एहसान खान,सुरेश पासवान, मुलायम यादव, राजू यादव, शादाब राईनी, अतुल, कृष्ण चंद्र पांडेय मौजूद रहे। बैठक के बाद पार्टी की नीतियों का पर्चा लोगों को वितरित किया।

    ये भी पढे़ं -

    UP News: यूपी का यह विश्वविद्यालय एक साथ दे रहा दो डिग्री, अध्यादेश जारी; पर दाखिले से पहले शर्त भी समझ लें

    ऐसा दिखता है क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र, UP Board ने परीक्षा में पारदर्शिता के लिए किया जारी