विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इन जि‍लों में पीएम स्वनिधि योजना से लोगों का मोहभंग, तीसरी किस्त लेने से क्‍यों कतरा रहे लाभार्थी?

Published: Thu, 06 Jun 2024 01:21 PM (GMT+05:30)

बलिया सहित पूर्वांचल के दस जिलों में महज 4719 लाभार्थियों ने तीसरी बार ऋण का लाभ लिया है।अकेले बलिया में ...और पढ़ें

इस योजना में बिना गारंटी पहले दस हजार बैंक से ऋण मिलता है।
इस योजना में बिना गारंटी पहले दस हजार बैंक से ऋण मिलता है।

HighLights

  1. पूर्वांचल के दस जिलों में महज चार हजार लाभार्थियों ने ही तीसरी बार लिया है ऋण
  2. एक लाख से अधिक लोगों ने पहली बार लिया था लाभ, अकेले बलिया में महज 380 ने किया आवेदन

जागरण संवाददाता, बलिया। महाजन से सूद पर कर्ज लेकर कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए संजीवनी बनी पीएम स्वनिधि योजना से लाभार्थियों का मोहभंग हो गया है। बलिया सहित पूर्वांचल के दस जिलों में महज 4719 लाभार्थियों ने तीसरी बार ऋण का लाभ लिया है।

अकेले बलिया में योजना की शुरुआत में 8548 लाभार्थियों ने लाभ लिया था, लेकिन दूसरी किस्त के लिए 3866 जबकि तीसरी बार ऋण लेने के लिए 380 लोगों ने ही आवेदन किया।

तीसरी बार महज 4719 लाभार्थियों ने बैंकों से ल‍िया ऋण

पूर्वांचल के दस जिलों में 130272 लाख लाभार्थियों ने पहली बार ऋण लिया था, लेकिन दूसरी बार इसकी संख्या घटकर 46971 हो गया। तीसरी बार तो महज 4719 लाभार्थियों ने बैंकों से ऋण लिया। इस योजना में बिना गारंटी पहले दस हजार बैंक से ऋण मिलता है। उसे जमा करने पर बीस हजार और यह रकम चुकाने पर 50 हजार रुपये मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: Ballia Lok Sabha Chunav Result 2024: भाजपा का ढहा किला, सनातन पांडेय बने सांसद; इतने मतों से जीते

 

यह भी पढ़ें: NEET Result: नीट की परीक्षा में UP के इस जिले का दबदबा, मेधावियों ने अच्छे अंक लाकर रोशन किया नाम; सफलता के बताए Tips