Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: बलिया में किशोर का खूनी तांडव, मां और पड़ोस की दादी को फावड़े से काटकर मार डाला

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 09:25 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश बलिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गडवार थाना क्षेत्र में एक किशोर ने अपनी मां और पड़ोस की एक महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इस डबल मर्डर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    बलिया में खूनी तांडव से हड़कंप। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण, नगरा (बलिया)। गडवार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शनिवार को 12 बजे के करीब एक किशोर ने अपनी मां और बीच बचाव करने गई पड़ोस की एक महिला को फावडेे से काट डाला। एक साथ डबल मर्डर से पूरे गांव में खलबली मच गई। जो जहां था, वहीं से घटना स्थल की ओर से दौड़ पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व प्रधान उमेश चंद पांडेय का इकलौता पुत्र अभिषेक पांडेय उर्फ प्रतीक पांडेय (17) अपनी बहन प्रतीक्षा (16) से विवाद कर रहा था। जबरन बहन की अंगुली काटने का प्रयास कर रहा था। इस पर मां विमला देवी (55) अपने पुत्र डांटने लगी। इससे क्रोधित होकर वह मां को फावड़ा लेकर दौड़ा लिया।

    मां घर से निकलकर सड़क की ओर भागी। इतने में बहन भागकर पड़ोस के घर में पहुंची और घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही वीरेंद्र पांडेय की पत्नी छाया देवी (60) बचाव के लिए पहुंची। इस पर किशाेर और भी क्रोधित हो गया और दोनों को सड़क पर ही फावड़े से काट डाला। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

    विशुनपुरा में हत्या के बाद घटना की जानकारी लेते एसपी विक्रांत वीर। जागरण


    इसे भी पढ़ें-यूपी में सर्द पछुआ हवा गिराएगी शहर का पारा, बढ़ाएगी ठंड; पढ़‍िए IMD का ताजा अपडेट

    घटना स्थल की स्थिति को देखकर हर कोई हतप्रभ था। आरोपित की मां का सिर धड से अलग हो गया था, जबकि छाया का सिर लटक रहा था। आरोपित किशोर गोरखपुर के एक कालेज का बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है, लेकिन अधिकांश आनलाइन की पढ़ाई करता है।

    पुलिस को घटना की जानकारी देती आरोपित की बहन प्रतीक्षा। जागरण


    आरोपित के पिता भी गांव में ही रहते हैं। पड़ोस की महिला के पति भी किसान हैं। घटना की जानकारी होने पर गड़वार थानाध्यक्ष, सीओ सिटी गौरव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ ही फारेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    मृतक छाया देवी। फाइल फोटो। जागरण


    इसे भी पढ़ें-नेपाल सीमा पर बढ़ रही इस्लामिक गतिविधियां, पाकिस्तानी संगठन दावत-ए-इस्लामी ने शुरू किया चंदा अभियान

    हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी बरामद कर लिया। पुलिस कई एंगल से घटना की जांच कर रही है। आरोपित अपनी बहन की अंगुली क्यों काट रहा था, इस तथ्य की जानकारी करने के लिए पुलिस स्वजनों से भी पूछताछ कर रही है।

    मृतक विमला देवी, फाइल फोटो।


    -घटना की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    -विक्रांत वीर, पुलिस अधीक्षक, बलिया।