विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: यूपी में सर्द पछुआ हवा गिराएगी शहर का पारा, बढ़ाएगी ठंड; पढ़‍िए IMD का ताजा अपडेट

Published: Sun, 24 Nov 2024 07:24 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2024 07:26 AM (IST)

UP Weather Update News यूपी में ठंड ने दिसंबर जैसी रफ्तार पकड़ ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ...और पढ़ें

यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण
यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण

HighLights

  1. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ
  2. पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी दिखेगा उसका असर

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नवंबर के दूसरे पखवारे में ही ठंड ने दिसंबर की तरह रफ्तार पकड़ ली है। दिन बढ़ने के साथ तेजी से तापमान गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है। इसके और बढ़ने की भूमिका पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर तैयार हो रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

एक से दो दिन में इसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी के रूप में दिखेगा, जिसका प्रभाव गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। पहाड़ों की सर्दी लेकर आने वाली पछुआ हवा पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आएगी और यहां का तापमान तेजी से गिराएगी।

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ उत्तराखंड होते हुए तिब्बत की ओर बढ़ेगा। इसके चलते समूचे उत्तर प्रदेश का अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान गिरेगा। यानी रात तो सर्द होगी ही, दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-यूपी में बिजली विभाग के छापे से मची खलबली, रातोंरात खींची जाने लगी कटिया; रंगे हाथ पकड़े जा रहे लोग

दोनों ही तापमान औसत से कम रिकार्ड होगा। अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज होने लगी है।

अधिकतम तापमान औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड हो रहा है और न्यूनतम तापमान में औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रह रहा है। तापमान को गिराने में मौसम को आर्द्रता का भी साथ मिल रहा है। पुरुआ हवा के साथ बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी आर्द्रता के बढ़े प्रतिशत का कारण बन रही है। इसे अधिकतम 90 प्रतिशत तक पहुंचा दे रही है। बीते सप्ताह भर से आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 90 के आसपास रिकार्ड हो रहा है।

पुरुआ हवा बढ़ा रही कोहरा, दोपहर तक दिख रहा असर

पुरुआ हवा के साथ ही रही नमी ही गोरखपुर में रात और सुबह का कोहरा बना रही है। दिन में प्रदूषण का साथ पाकर धुंध बन जा रही है। इसका असर दोपहर तक दिख रहा है। धूप उसके साये में निकल रही है और पूरे दिन लाचार सी दिख रही है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में महिला दारोगा 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, मुकदमे से नाम निकालने के लिए पर मांग रही थी घूस

धूप की धूमिल चमक दिन को तापमान बढ़ाने में असफल हो रही है। यही कारण है कि अधिकतम तापमान में बीते पांच दिन से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पांच दिन पहले जो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वह शनिवार को 25 डिग्री तक पहुंच गया।

बीते पांच दिन में ऐसे गिरा अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

तिथि
अधिकतम तापमान
23 नवंबर  25.7

22 नवंबर 

26.0
21 नवंबर  26.8

20 नवंबर 

27.4

19 नवंबर 

29.5