यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2 देखते ही दर्शकों का 'सनी देओल' निकल आया बाहर, थिएटर के अंदर ही जमकर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO
बागपत के एक मल्टीप्लेक्स में गदर 2 के एक शो के दौरान दर्शक आपस में भिड़ गए। थिएटर के अंदर ...और पढ़ें

HighLights
- मारपीट का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल
- एक यूजर ने लिखा- गदर टू देखते हुए दर्शकों का सनी देओल बाहर निकला आया
- पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोतवाली में भी कोई तहरीर नहीं दी गई है
बड़ौत, संवाद सहयोगी। बागपत के बड़ौत में आई म्यूजिका मल्टीप्लेक्स में गदर 2 के एक शो के दौरान दर्शकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गदर टू देखते हुए दर्शकों का सनी देओल बाहर निकला आया तो फिर संभालना हुआ मुश्किल।
जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
एक मिनट के वीडियो में दर्शकों का एक गुट दूसरे गुट के दो-तीन युवकों को लात-घूंसे, थप्पड़-कोहनी और चप्पल से पीटते नजर आ रहे है। मारपीट के दौरान कुछ युवक बीच-बचाव की भी कोशिश करते नजर आ रहे हैं, मगर हमलावर गुट लगातार मारपीट पर उतारू रहता है। मौके पर मौजूद किसी दर्शक ने घटना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गए थे युवक
यूपी के बागपत में #Gadar2 फिल्म देखने के दौरान थिएटर में ही दो युवकों के गुट में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।#SunnyDeol pic.twitter.com/m313fVTZiH
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) August 14, 2023
इस संबंध में मल्टीप्लेक्स के मैनेजर सुधाकर ने बताया कि घटना शनिवार को उस समय हुई, जब कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर फिल्म का शो देखने चले आए और अंदर हंगामा करने लगे। दूसरे दर्शकों ने पहले उन्हे शांत रहने को कहा मगर जब वह नहीं माने तो मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, जब तक मल्टीप्लेक्स के गार्ड अंदर पहुंचे तब तक मामला शांत हो चुका था। उधर, इस मामले में कोतवाली में भी कोई तहरीर नहीं दी गई।
