विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ पहुंचे Gadar 2 के व‍िलेन, देखते ही लोग लगाने लगे 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे, इसके बाद जो हुआ...

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Mon, 14 Aug 2023 05:58 PM (IST)

गदर 2 बॉक्‍स ऑफ‍िस पर गदर मचा रही है। फ‍िल्‍म ने पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई कर ली। गदर 2 ...और पढ़ें

गदर 2 के व‍िलेन 'हाम‍िद इकबाल' मेरठ के पीवीएस मॉल स्थित आइनॉक्स थिएटर पहुंचे थे।
गदर 2 के व‍िलेन 'हाम‍िद इकबाल' मेरठ के पीवीएस मॉल स्थित आइनॉक्स थिएटर पहुंचे थे।

HighLights

  1. निगेटिव किरदार से फिल्म में जान डालने वाले मनीष वाधवा मेरठ के पीवीएस मॉल स्थित आइनॉक्स थिएटर पहुंचे थे।
  2. लोगों ने उन्‍हें देखते ही 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर द‍िए।

मेरठ, जागरण संवाददाता। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल की फ‍िल्‍म 'गदर 2' कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। फि‍ल्‍म में सनी देओल के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के जनरल हामिद इकबाल का किरदार निभाने वाले मनीष वाधवा ने भी शानदार काम क‍िया है। निगेटिव किरदार से फिल्म में जान डालने वाले मनीष सोमवार को मेरठ के पीवीएस मॉल स्थित आइनॉक्स थिएटर पहुंचे तो दर्शकों ने उनका स्वागत 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे के साथ किया। मनीष ने भी जवाब में 'ह‍िंदुस्‍तान ज‍िंदाबाद' का नारा लगाया।

शो के दौरान दर्शकों के बीच मारपीट

बड़ौत के आई म्यूजिका मल्टीप्लेक्स में गदर 2 के एक शो के दौरान दर्शकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया, जिस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गदर टू देखते हुए दरश्कों का सनी देओल बाहर निकला आया तो फिर संभालना हुआ मुश्किल।

जमकर चले लात-घूंसे

एक मिनट के वीडियो में दर्शकों का एक गुट दूसरे गुट के दो-तीन युवकों को लात-घूंसे, थप्पड़-कोहनी और चप्पल से पीटते नजर आ रहे है। मारपीट के दौरान कुछ युवक बीच-बचाव की भी कोशिश करते नजर आ रहे हैं, मगर हमलावर गुट लगातार मारपीट पर उतारू रहता है। मौके पर मौजूद किसी दर्शक ने घटना वीडियो बनाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल कर द‍िया।

शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गए थे युवक

इस संबंध में मल्टीप्लेक्स के मैनेजर सुधाकर ने बताया कि घटना शनिवार को उस समय हुई, जब कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर फिल्म का शो देखने चले आए और अंदर हंगामा करने लगे। दूसरे दर्शकों ने पहले उन्हे शांत रहने को कहा मगर जब वह नहीं माने तो मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, जब तक मल्टीप्लेक्स के गार्ड अंदर पहुंचे तब तक मामला शांत हो चुका था। उधर, इस मामले में कोतवाली में भी कोई तहरीर नहीं दी गई।

फ‍िल्‍म ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई

'गदर 2' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 'गदर' मचा रही है। फ‍िल्‍म ने पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई कर ली। 'गदर 2' की ओपनिंग 40.10 करोड़ से हुई। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 44 करोड़ तक की कमाई की। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उससे लग रहा है क‍ि तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर ले जाएगी।