Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun Accident: खंभे से टकराई कार, हादसे में तीन दोस्तों की मौत; बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 08:58 AM (IST)

    Badaun Accident बदायूं में तीन दोस्तों की मौत हो गई जब उनकी कार एक खंभे से टकरा गई। मृतकों में हर्षित सक्सेना रूबल पटेल और हर्षित गुप्ता शामिल हैं जबकि अंकित कर्णधार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एआरटीओ चौराहे के पास हुआ जब वे हर्षित सक्सेना का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    Badaun Accident: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। Badaun Accident: सोमवार रात शहर के बाईपास पर बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन दोस्तों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार रात करीब 1:00 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि शहर के कल्याण नगर निवासी हर्षित उर्फ राजा सक्सेना लेखपाल थे और वह इस समय गन्नौर में तैनात थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे घर

    सोमवार को उनके जन्मदिन था। इसलिए वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने वजीरगंज के नजदीक स्थित एक होटल पर गए थे और वहां से रात अपने घर लौट रहे थे। सभी बाईपास पर एआरटीओ चौराहे के नजदीक उनकी कार खंभे से टकरा गई, जिसमें लेखपाल, उनके दोस्त सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दहेमी निवासी रूबल पटेल, माल गोदाम रोड निवासी हर्षित गुप्ता की मृत्यु हो गई और कल्याण नगर निवासी अंकित कर्णधार घायल हो गए।

    पुलिस ने तीन शव पोस्टमार्टम भेजे

    राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया और तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रूबल पटेल आईटीआई का छात्र था और हर्षित गुप्ता भी पढ़ाई कर रहा था। तीनों दोस्तों की मृत्यु से स्वजन का बुरा हाल है। 

    ये भी पढ़ेंः लव मैरिज का खूनी अंत: बस्ती में पुलिसकर्मी ने प्रेम विवाह के 10 दिन बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट

    ये भी पढ़ेंः 'दोषियों की शिनाख्त लखनऊ के ड्रोन करेंगे या दिल्लीवालों के' फतेहपुर पर सियासत गरम, अखिलेश और मायावती ने की पोस्ट