विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPS अफसर बताकर रोब गांठ रही थी युवती, लोगों से बोली- नई-नई भर्ती हुई हूं', पुल‍िस ने उठाया और फ‍िर...

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Mon, 13 Nov 2023 08:05 PM (IST)

थाना अलापुर क्षेत्र में युवती के आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब दिखाती रही। युवती ने गांववालों से ...और पढ़ें

युवती का आईपीएस अफसर की वर्दी में फोटो सोशल मीड‍िया पर वायरल।
युवती का आईपीएस अफसर की वर्दी में फोटो सोशल मीड‍िया पर वायरल।

जागरण संवाददाता, म्याऊं (बदायूं )। यूपी के बदायूं में एक युवती का फोटो सोशल मीड‍िया पर वायरल है। फोटो में युवती आईपीएस अधि‍कारी की वर्दी पहने हुए द‍िख रही है। बताया जा रहा है क‍ि युवती द‍िल्‍ली की है और अपने दस द‍िन पहले ही अलापुर थानाक्षेत्र के म्‍याऊं आई थी। यहां उसने लोगों से कहा क‍ि पुल‍िस व‍िभाग में उसकी नई-नई भर्ती हुई है। बताया गया क‍ि उसने वर्दी में लोगों पर जमकर रोब द‍िखाया। इस मामले में थानाध्यक्ष अलापुर धनंजय कुमार ने बताया क‍ि युवती को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

थाना अलापुर क्षेत्र में युवती के आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर लोगों पर रोब दिखाती रही। युवती ने गांववालों से कहा क‍ि उसकी पुलिस विभाग में नई-नई भर्ती हुई है। मामले के संज्ञान में आने के बाद थाना अलापुर पुलिस ने पहले महिला का बचाव क‍िया। कहा क‍ि फोटो महिला ने मेले में पुलिस की वर्दी में खिचवाए थे, कोई अपराध की बात नहीं है। देखते ही देखते वायरल फोटो सोशल मीड‍िया पर चर्चा का विषय बन गए। इसके बाद थाना पुलिस हरकत में आई और युवती को पकड़कर थाने ले आई।

यह भी पढ़ें: वर्दी पहनकर खुद को बताता एसटीएफ का अधिकारी, R15 बाइक से घूम रहा था; तभी हो गया पुलिस से सामना, फिर…

गांव के युवक के साथ शादी करके आई युवती 

ग्राम प्रधान दारानगर लज्जाराम के मुताब‍िक, गांव में नेपाल नाम का युवक दिल्ली में रहकर काम करता है। दस दिन पहले वह दिल्ली से ही एक लड़की से शादी कर गांव ले आया, जि‍सने अपना नाम पायल यादव बताया। वह खुद को एसएसपी बताकर गांववालों पर रोब झाड़ रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष अलापुर धनंजय कुमार ने बताया महिला को थाने में लाकर पूछतछ की जा रही है। फिलहाल, अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Arti Solanki Constable: 'द‍िल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और...', वर्दी में रील बनाने पर मह‍िला स‍िपाही आरती सोलंकी सस्‍पेंड