विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्दी पहनकर खुद को बताता एसटीएफ का अधिकारी, R15 बाइक से घूम रहा था; तभी हो गया पुलिस से सामना, फिर…

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Sat, 11 Nov 2023 03:47 PM (IST)

आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करता था खुद को वह एसटीएफ का अधिकारी बताता था उसके पास से दारोगा ...और पढ़ें

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद जमीन पर पड़ा आरोपित। जागरण
मुठभेड़ में गोली लगने के बाद जमीन पर पड़ा आरोपित। जागरण

जागरण संवाददाता, उरई। एसओजी व सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को फैक्ट्री एरिया में मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करता था, खुद को वह एसटीएफ का अधिकारी बताता था, उसके पास से दारोगा की वर्दी एवं फर्जी परिचय पत्र मिले हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी, पैर में गोली लगने से मुख्य आरोपी घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि जनपद में विगत दिनों से फर्जी एसओजी एवं एसटीएफ पुलिस अधिकारी बनकर आम लोगों से लूट की सूचना प्राप्त हो रही थी, आरोपियों को ट्रेस करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। 

ऐसे हुआ एनकाउंटर

शुक्रवार की शाम मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदमाश शहर में लूट करने के इरादे से यामाहा आर वन फाइव बाइक से घूम रहा है, गाड़ी पर पुलिस भी लिखा है। सटीक सूचना पर फैक्ट्री एरिया चौकी के पास चेकिंग की जा रही थी। 

जवाबी फायरिंग में लगी गोली

चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ व एक अन्य को भी अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

जितेंद्र के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज

पकड़े गए आरोपियों में जितेंद्र परिहार उर्फ शैलेंद्र निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा एवं गजेंद्र पुत्र नाथूराम निवासी जगम्मनपुर शामिल हैं। जितेंद्र के विरुद्ध पहले से लूट, धोखाधड़ी एवं चोरी के 21 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से तमंचा, कारतूस, पुलिस की वर्दी एवं अन्य सामान बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने की CM योगी आद‍ित्‍यनाथ से मुलाकात, बाहों में बाहें डाले दोस्‍तों की तरह आए नजर

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी में एडहॉक टीचर्स की बल्ले-बल्ले, 17 महीने से रुकी सैलरी जल्द मिलेगी; निर्देश किए जारी