विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने की CM योगी आद‍ित्‍यनाथ से मुलाकात, बाहों में बाहें डाले दोस्‍तों की तरह आए नजर

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 11 Nov 2023 11:54 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरकारी आवास पर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही ...और पढ़ें

UP News: मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के साथ बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र
UP News: मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के साथ बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र

जेएनएन, लखनऊ। बॉलीवुड के हीमैन और सदाबहार अभ‍िनेता धर्मेन्‍द्र ने लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी और धर्मेन्‍द्र पुराने दोस्‍तों की तरह एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आए। मुलाकात के दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्‍कान और गर्मजोशी नजर आई।इस मुलाकात की तस्‍वीरें सामने आने के बाद यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

फिल्म इक्कीस की शूटिंग के लिए सुपर स्टार धर्मेंद्र इन द‍िनों लखनऊ में है। धर्मेंद्र ने गुरुवार से फिल्म इक्कीस की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन से प्रेरित है। निर्देशक और निर्माता टीम सोमवार को लखनऊ पहुंच गई है। इससे पहले टीम ने चंडीगढ़ में शूटिंग की थी। पूरी टीम चंडीगढ़ से सीधे लखनऊ पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2023: आज 24 लाख दीयों की रोशनी से सराबोर होगी रामनगरी, 51 घाटों पर दीपोत्सव से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: PM Modi से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और स्वच्छ ऊर्जा समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा