विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arti Solanki Constable: 'द‍िल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और...', वर्दी में रील बनाने पर मह‍िला स‍िपाही आरती सोलंकी सस्‍पेंड

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Wed, 08 Nov 2023 09:49 PM (IST)

आरती सोलंकी दो माह से सहावर थाने में तैनात है। आरती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को रील प्रसारित हुई। ...और पढ़ें

वर्दी में रील बनाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल करने वाली महिला सिपाही पर ग‍िरी गाज।
वर्दी में रील बनाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल करने वाली महिला सिपाही पर ग‍िरी गाज।

जागरण संवाददाता, कासगंज। 'द‍िल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और आग लग गई...' गाने पर वर्दी में रील बनाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल करने वाली महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मूल रूप से खुर्जा बुलंदशहर की रहने वाली आरती सोलंकी दो माह से सहावर थाने में तैनात है। आरती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को रील प्रसारित हुई। ड्यूटी के दौरान आरती दोस्ताना फिल्म के गाने दिल्लगी ने दी हवा... रील बनाई थी।

एसपी ने मह‍िला स‍िपाही को क‍िया सस्‍पेंड 

सोशल मीड‍िया पर रील तेजी से वायरल होने से आरती चर्चा में आ गईं। मामला एसपी सौरभ दीक्षित के संज्ञान में आया। रील में सिपाही वर्दी पहने हैं, इसलिए एसपी ने इसे अनुशासनहीनता माना। एसपी दीक्षित ने बताया कि महिला सिपाही आरती सोलंकी को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं। उनसे जवाब तलब किया गया है।

यह भी पढ़ें: सिपाही की वर्दी फाड़ी, सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ा..., कासगंज में डायल 112 पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

आगरा की लेडी कांस्टेबल प्रियंका की गई थी नौकरी

आगरा के एमएम गेट थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने सरकारी पिस्टल के साथ रील इंस्टाग्राम पर प्रसारित की थी। तत्कालीन एसएसपी मुनिराज ने प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया था। कानपुर की रहने वाली प्रियंका ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। हाल में इस्तीफा वापस के लिए आवेदन किए जाने पर बाबू ने गलत तरीके से बहाली पत्र जारी करते हुए ज्वॉइनिंग करवा दी थी। मामला खुलने पर पुलिस आयुक्त ने फिर से बर्खास्त कर दिया। बाबू को निलंबित किया गया, जिसकी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: UP News: CBI ने रेलवे के इंजीनियर को 5 लाख की र‍िश्वत लेते दबोचा, घूस देने आए ठेकेदार पिता-पुत्र भी ग‍िरफ्तार