Badaun: दीपावली से पहले बाजार में रौनक, रंगाई-पुताई का काम शुरू; पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बढ़ी पेंट्स की बिक्री
दीपावली पर्व से पूर्व लोग अपने घरों की साफ सफाई कर सजाने संवारने में लगे हैं। रंग-रोगन का कार्य भी करा रहे हैं। बाजार में पेंट्स के कारोबार में खूब बढ़ोत्तरी हो रही है। लोग अपने घरों को सजाने के लिए विभिन्न तरह के कलरों को खरीद रहे हैं। पेंट्स के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। वहीं ग्राहक अपने मन पसंद कलरों को खरीद कर घरों को सजा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, बदायूं । दीपावली से पूर्व बाजार में रौनक आने लगी है। पिछले दिनों की अपेक्षा इस बार रंग-रोगन के व्यापार में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। पेंट्स का कारोबार को फल फूल रहा है। वहीं घरों में भी साफ सफाई करने में लोग जुटे हुए हैं।
दीपावली पर्व से पूर्व लोग अपने घरों की साफ सफाई कर सजाने संवारने में लगे हैं। रंग-रोगन का कार्य भी करा रहे हैं। बाजार में पेंट्स के कारोबार में खूब बढ़ोत्तरी हो रही है। लोग अपने घरों को सजाने के लिए विभिन्न तरह के कलरों को खरीद रहे हैं। पेंट्स के कारोबार में जहां बढ़ोतरी हुई है। वहीं ग्राहक अपने मन पसंद कलरों को खरीद कर घरों को सजा रहे हैं।
पेंट्स कारोबार के कुछ सामान के दामों में बढ़ोतरी
पेंट्स कारोबार में कुछ सामान के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है तो कुछ समान पर दाम घटे भी हैं। पिछली बार से पेंट्स ज्यादा बिक रहा है। ज्यादातर लोग लाइट येलो, पिंक, गोल्डन कलरों के अलावा डार्क कलरों को खरीद रहे हैं। वहीं आम आदमी को रोजगार के सुनहरे अवसर भी मिले हैं। कहीं मजदूरों को पेंट्स का कार्य मिलने से उनके घरों में भी दीपोत्सव त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा।
पेंट्स कारोबारी सौरभ छाबड़ा और जितेंद्र गुप्ता पेंट्स कारोबारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा पेंट्स बिक रहा है। बाजार में पेंट के अलावा पेंट करने के लिए ब्रुश भी 10 से 500 रुपये तक के मिल रहे हैं।
चमकदार पेंट्स की बढ़ी डिमांड
नगर में दुकानों पर बहुत तरह के पेंट्स की बिक्री हो रही है। सीलन से बचाव तो आम बात है। इसके साथ ही फेब्रिक पेंट की भी बिक्री पूरे जोरों पर है। बिक्रेताओं का कहना है कि कई कंपनियों ने चमकदार पेंट्स को मार्केट में लाकर तहलका मचा दिया। इन पेंट्स को दिवारों पर करने के बाद चमक और चिंकनापन आ जाता है। पेंट्स बिक्रेता दीपक अग्रवाल ने बताया कि इन नई ब्रांड्स की बहुत बिक्री हो रही है।
बाजार में पहले से ज्यादा रौनक
पेंट कारोबारी जितेंद्र गुप्ता के अनुसार, बाजार में पहले से ज्यादा रौनक है। ज्यादातर लोग अपने पसंदीदा कलरों को खरीद कर ले जा रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा ग्राहक आ रहे हैं।
एक अन्य पेंट कारोबारी सौरभ छाबड़ा का कहना है कि ज्यादातर लोग लाइट कलर पसंद कर रहे हैं। पिछले साल से पेंट के सामान पर दाम बढ़े हैं, तो कुछ सामान पर दाम घटे भी हैं। हालांकि पिछले वर्ष से ज्यादा बिक्री हो रही है।
ग्राहक सुरेश श्रीवास्तव के अनुसार, त्योहारों से पूर्व घर को सजाने के लिए साफ सफाई कर दी है अब केवल रंग रोगन का कार्य बचा है। इसके लिए बाजार से रंग खरीदने आए हैं।
अन्य ग्राहक सोनू का कहना है कि घरों को सजाने के लिए इस समय बाजार में अच्छे कलर आए हैं। हमने अपने मन पसंद कलरों को खरीदा है। शीघ्र ही घरों में रंग-रोगन का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Railway Ticket Online: अब जनरल टिकट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, साधारण यात्रियों को ये विशेष सुविधा दे रहा रेलवे
यह भी पढ़ें - Vegetables Price Hike: त्योहारी सीजन में अब चढ़ने लगे प्याज के भाव, दोगुनी हुई कीमत; बाकी सब्जियों के देखें रेट

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।