Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: आजमगढ़ में बोलीं फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी, 'असली मर्द वही जो महिलाओं का सम्मान करे'

    शबाना आज़मी ने फूलपुर में एक कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा और सम्मान पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि असली मर्द वही है जो महिलाओं का सम्मान करे। उन्होंने शिक्षा में भेदभाव न करने और बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे लोगों की सोच बदले और वे अच्छे इंसान बनें।

    By Ravi Prakash Singh Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 25 Dec 2024 06:12 PM (IST)
    Hero Image
    प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करतीं फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी। उनके दाएं एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, अंशुमान जायसवाल। जागरण

    संवाद सहयोगी, जागरण, फूलपुर (आजमगढ़)। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए कि जिसका उपयोग जीवन में किया जा सके। शिक्षा में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। मेरी समझ से अब लड़कियों का ओहदा बढ़ता जा रहा है। बालिकाओं की शिक्षा का ध्यान अधिक दें वरना देश की आधी आबादी अशिक्षित रह जाएगी। इसकी जिम्मेदारी मां और बाप की होती है। असली मर्द वही है जो महिलाओं का सम्मान करे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म अभिनेत्री ने यह बातें बुधवार को नगर पंचायत फूलपुर के एलपीजी कालेज और कैफी आजमी पायनियर स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह में कही।

    उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी होती है कि हमें एक दूसरे की कद्र करनी चाहिए। शिक्षा ऐसी हो जिससे कि लोगो की सोच बदले। बच्चों को अच्छा सुझाव दे,जिससे कि एक छात्र अच्छा इंसान बन सके। अंत में उन्होंने अपने पिता कैफी आजमी के प्रचलित शेर ‘प्यार का जश्न नई तरह मानना होगा, गम किसी के दिल में सही गम को मिटाना होगा’ पढ़कर लोगों को शुक्रिया कहा।

    इसे भी पढ़ें-नटखट चूहे ने काटा ऐसा तार, बिजली उपकेंद्र में हो गया धमाका, 15 हजार घरों की आपूर्ति ठप

    इसके पूर्व फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी व एसडीएम फूलपुर सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व. शिवप्रसाद जायसवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

    गीत, संगीत और कथक नृत्य की प्रस्तुतियाें से छात्र-छात्राओं ने मन माेह लिया।संचालन कामेश्वर पांडेय ने किया। स्कूल प्रबंधक अंशुमान जायसवाल और प्रतीक जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल सच्चिदानंद, आशुतोष त्रिपाठी, राजेश यादव, सोनू सिंह, निशा मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद चौबे थे।

    कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करतीं फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी व तनवी आजमी। जागरण


    अब तो सीधे पदक पर निशाना लगाते हैं हमारे खिलाड़ी: शबाना आजमी

    वहीं मंगलवार को कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेत्री तनवी आजमी ने खेल प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। अब तो हमारे खिलाड़ी निशाना भी सीधे पदक पर ही लगाते हैं। ताइक्वांडो में कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी ने सोलह पदक जीते थे।

    इसे भी पढ़ें- सिस्टम पर सवाल: हमसफर पर रेलवे का 'हैवी फॉग', अन्य ट्रेनों के लिए 'मौसम साफ'

    प्रतियोगिता इटावा के ज्योतिषबा फुले इनडोर में आयोजित इटावा ताइक्वांडो कप प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें मेजवा गांव की बालिकाओं ने कैफी आजमी एकेडमी का मान बढ़ाया है। शबाना आजमी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

    कहा कि यहां के प्रशिक्षक का मार्गदर्शन से हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शबाना और तनवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ सेल्फी ली। मेजवां वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।