विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: तो यूपी की इस हॉट सीट पर सैफई परिवार का होगा दावेदार! अखिलेश ने कहा था उत्तरायण के बाद आजमगढ़

Published: Wed, 31 Jan 2024 09:36 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 अखिलेश यादव और शिवपाल में से किसी एक के चुनाव लड़ने की संभावना आजमगढ़ सीट से ...और पढ़ें

आजमगढ़ से सपा मुखिया या शिवपाल सिंह लड़ सकते हैं चुनाव।
आजमगढ़ से सपा मुखिया या शिवपाल सिंह लड़ सकते हैं चुनाव।

HighLights

  1. आजमगढ़ से पिछला चुनाव जीते थे अखिलेश, छोड़ दी थी सीट
  2. समाजवादी पार्टी का गढ़ है आजमगढ़ की सीट

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की जारी पहली लिस्ट में आजमगढ़ का नाम न होने से पार्टी में जहां संभावित दावेदार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

माना जा रहा है कि तमाम दावे के बावजूद यहां को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव में से कोई एक यहां से मैदान में उतर सकता है। हालांकि इस संबंध में पार्टी के नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

सपा का गढ़ है आजमगढ़

आजमगढ़ सपा का गढ़ रहा है। यहां से वह पूरे पूर्वांचल को साधती रही है, लिहाजा इस सीट पर सूबे भर की नजर रहती है। ऐसे में माना जा रहा था कि पार्टी की पहली सूची में ही आजमगढ़ का नाम होगा और दावेदारों में मुलायम परिवार का ही कोई सदस्य होगा। हाल ही में जिले में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा भी था कि सूर्य को उत्तरायण होने दीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा। ऐसे में जब पहली लिस्ट जारी हुई तो लोगों की उत्सुकता बढ़ गई, लेकिन किसी का नाम न होने से यहां को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

चूंकि बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट फाइनल हो गया। ऐसे में लगभग-लगभग यह साफ हो चला है कि अब यहां से उनकी दावेदारी होने से रही। पिछले उपचुनाव में उन्हें यहां भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: मुलायम सिंह यादव की बहू सांसद डिंपल के नाम है ये रिकॉर्ड; मैनपुरी से भाजपा को मोदी की प्रचण्ड लहर में मिली थी करारी हार

अबकी अंत समय में प्रत्याशी देने की गलती नहीं करेगी सपा

सपा जहां पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इस बार समय से प्रत्याशी उतारने को सोच रही है। चूंकि पिछली हार की तमाम वजहों में अंतिम समय में पार्टी द्वारा प्रत्याशी की घोषणा को भी जिम्मेदार माना जा रहा है, लिहाजा इस स्तर पर काम हुआ है।

Read Also: UP Weather News: यूपी में तेजी से पलटेगा मौसम, आज से बरसात के आसार, IMD की पहाड़ों पर न जाने की सलाह

सपा ने आजमगढ़ सहित अपने हिस्से की सभी सीटों पर नाम लगभग फाइनल कर लिया है। जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी। पार्टी ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इस बार इस पर शिद्दत से इस पर काम किया है। - अशोक यादव, पार्टी प्रवक्ता।