Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather News: यूपी में तेजी से पलटेगा मौसम, आज से बरसात के आसार, IMD की पहाड़ों पर न जाने की सलाह

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 08:46 AM (IST)

    UP Weather News कोहरे के कारण एक विमान डायवर्ट तीन निरस्त। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार व गुरुवार को गरज के साथ बौछार पड़ सकती है या वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान स्थिर बना रहेगा। दो दिन गरजेंगे बादल हो सकती है वर्षा

    Hero Image
    यूपी में मौसम बदलने के आसार हैं। बारिश की संभावनाएं हैं।

    ऑनलाइन डेस्क, लखनऊ/आगरा/कानपुर/मेरठ। आगरा शहर में मौसम ने एक बार फिर पलटा खाया है। सुबह कोहरा हुआ तो कुछ देर बाद बादल छा गए। सूरज बादलों की ओट में छिपता नजर आ रहा है। सर्दी से परेशान शहरवासियों को 26 जनवरी के बाद गलन से राहत मिली थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार व गुरुवार को शहर में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछार पड़ सकती है या वर्षा हो सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में बरसात के आसार

    मेरठ। सर्दी से राहत मिलने से पहले बरसात के योग बनने लगे हैं। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से चार फरवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक गरज के साथ बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी की आशंका जताया है। पर्वतीय इलाकों में भारी बरसात का अलर्ट है ऐसे में पर्यटकों को वहां जाने से बचने का परामर्श दिया गया है।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यू पी शाही ने बताया कि दो लगातार पश्चिम विक्षोभ के चलते बरसात की स्थितियां हैं। गेहूं की फसल को फायदा होगा। ओलावृष्टि से सरसों और आलू की खेती को नुकसान होने की आशंका है। वहीं, 20 मिलीमीटर तक बरसात हो सकती है।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: मुलायम सिंह यादव की बहू सांसद डिंपल के नाम है ये रिकॉर्ड; मैनपुरी से भाजपा को मोदी की प्रचण्ड लहर में मिली थी करारी हार

    कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक

    जनवरी में इस बार लगातार कोल्ड डे और घने कोहरे की स्थिति रही है। मंगलवार को भी तड़के घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता पांच मीटर से कम रही। दोपहर 12 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। सुबह के समय धुंध के बीच बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए। कोहरा बुधवार और गुरुवार को रहेगा। दोपहर में धूप निकलने से जनजीवन सामान्य होता दिखा।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: अखिलेश ने बदायूं से आखिर क्यों दी धर्मेंद्र यादव को टिकट, हारे थे पिछला चुनाव, इस बार ये समीकरण है वजह

    सर्दी में बरसात नहीं हुई तापमान बढ़कर 19 डिग्री पार

    कानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार बना हुआ है। मंगलवार को आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इससे दिन में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। धूप की गर्माइश कमजोर पड़ गई और दिन का तापमान भी .8 डिग्री सेल्सियस नीचे खिसक गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल छाए रहेंगे और हल्की धूप निकलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी-पश्चिमी हवा का असर भी कम होगा।

    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयक के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति धीमी कर दी है। सोमवार को 4.8 किमी प्रति घंटा की गति से चलने वाली हवा मंगलवार को 1.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही चली। इससे सर्दी का असर कम हुआ लेकिन बादलों के छाए रहने से सूरज की तपिश कम महसूस हुई।

    उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा की वजह से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को भी मौसम लगभग मंगलवार जैसा ही बना रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री रहा है जो सामान्य तापमान से 2.0 डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा है।

    विमान सेवा प्रभावित

    लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे का असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विमानों पर भी पड़ा। लखनऊ एयरपोर्ट के तीन विमान मंगलवार को निरस्त हो गए। वहीं, एक विमान डायवर्ट हो गया। कई विमान देरी से रवाना हुए। ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। लखनऊ-दिल्ली का विमान आइएक्स 2773, वाराणसी-लखनऊ 6ई-7739 और लखनऊ-वाराणसी 6ई-7741 निरस्त रहा।

    मुंबई से लखनऊ आने वाला एयर इंडिया एयरलाइंस का विमान आइएक्स-2773 रात 1:35 बजे लखनऊ पहुंचकर खराब मौसम के कारण दिल्ली डायवर्ट हो गया।

    मस्कट-लखनऊ विमान ओवी-701 1:36 घंटे, दुबई-लखनऊ एफजेड-443 समय से 1:50 घंटे, रियाद-लखनऊ विमान एक्सवाइ-333 एक घंटा, कोलकाता-लखनऊ 6ई-811 लखनऊ 1:25 घंटे, प्रयागराज-लखनऊ 6ई-7936 समय से 50 मिनट देरी से आई।